• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon और Flipkart पर कसा ED का शिकंजा, सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को जल्द मिल सकते हैं समन

Amazon और Flipkart पर कसा ED का शिकंजा, सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को जल्द मिल सकते हैं समन

देश के लगभग 70 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स मार्केट में एमेजॉन और अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट की बड़ी हिस्सेदारी है

Amazon और Flipkart पर कसा ED का शिकंजा, सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को जल्द मिल सकते हैं समन

देश के लगभग 70 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स मार्केट में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों से ED इन कंपनियों के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहा है
  • हाल ही में ED ने एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कुछ सेलर्स पर छापा मारा था
  • फ्लिपकार्ट की मालिक अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी Walmart है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart के खिलाफ कथित तौर पर विदेशी निवेश से जुड़े कानून के उल्लंघन की वजह से एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच का दायरा बढ़ा है। इस जांच के तहत, ED की ओर से जल्द ही एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को समन भेजा जा सकता है। 

इन कंपनियों का कहना है कि वे देश के कानूनों का पालन करती हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से ED इन कंपनियों के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहा है। इन कंपनियों पर चुनिंदा सेलर्स के जरिए गुड्स की इन्वेंटरी पर नियंत्रण करने का आरोप है। देश के कानून के तहत, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी वेबसाइट के जरिए बिक्री वाले प्रोडक्ट्स की इन्वेंटरी नहीं रख सकती और ये केवल सेलर्स के एक मार्केटप्लेस के तौर पर ऑपरेट कर सकती हैं। पिछले सप्ताह ED ने एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के कुछ सेलर्स पर छापा मारा था। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया कि ED की इन कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स को समन भेजने की तैयारी है। 

इस सरकारी सूत्र ने बताया कि ED के छापों में जब्त किए गए दस्तावेजों से यह सबूत मिला है कि इन कंपनियों ने विदेशी निवेश से जुड़े कानून का उल्लंघन किया है। इन सेलर्स से मिले डेटा के विश्लेषण के साथ ही पिछले कुछ वर्षों में ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ उनकी डीलिंग्स की भी जांच की जाएगी। फ्लिपकार्ट की मालिक अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी Walmart है। 

इस बारे में एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और ED ने Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। देश के लगभग 70 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स मार्केट में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की बड़ी हिस्सेदारी है। Datum Intelligence के अनुमान के अनुसार, पिछले वर्ष इस मार्केट में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी लगभग 32 प्रतिशत और एमेजॉन की लगभग 24 प्रतिशत की थी। इन कंपनियों के खिलाफ कॉम्पिटिशन से जुड़े कानून के उल्लंघन की जांच में यह पाया गया है कि ये इन्वेंटरी पर पूरा नियंत्रण रखती हैं। इनके बहुत से सेलर्स का दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो अन्य सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह एमेजॉन के कम से कम दो सेलर्स और फ्लिपकार्ट के चार सेलर्स के परिसरों पर छापा मारा गया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »