WhatsApp Groups में खुद को एड होने से ऐसे बचाएं

WhatsApp Groups: आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप खुद को बिना आपकी इज़ाजत ग्रुप में जोड़े जाने की परेशानी से बच सकते हैं।

WhatsApp Groups में खुद को एड होने से ऐसे बचाएं

Stop people adding to WhatsApp groups: व्हाट्सऐप ग्रुप में खुद को एड होने से ऐसे बचाएं

ख़ास बातें
  • अब बिना इज़ाजत कोई नहीं जोड़ पाएगा WhatsApp groups में
  • आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए
  • ग्रुप ऑपशन में यूज़र तीन विकल्प में से एक को चुन पाएंगे
विज्ञापन
WhatsApp Groups: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का एक पॉपुलर फीचर है व्हाट्सऐप ग्रुप। पहले जिस किसी भी व्यक्ति के पास आपका नंबर सेव होता था वह आपको ग्रुप में जोड़ सकता था, लेकिन दूसरे व्यक्ति द्वारा बिना इज़ाजत ग्रुप में जोड़े जाने की परेशानी से यूज़र्स परेशान रहते थे। WhatsApp यूज़र्स के फीडबैक मिलने के बाद व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र्स को इस समस्या से निज़ात दिलाने के लिए ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव किया है। अब WhatsApp for Android और WhatsApp for iPhone दोनों ही यूज़र्स के लिए नई ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स उपलब्ध है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप खुद को बिना आपकी इज़ाजत ग्रुप में जोड़े जाने की परेशानी से बच सकते हैं।
 

WhatsApp Group Privacy Settings: ऐसे करें ऐनेबल

आपको इस बात की जानकारी देने से पहले कि इन सेटिंग्स को अपने फोन में आप कैसे ऐनेबल कर सकते हैं, एक बात सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। एंड्रॉयड के लिए वर्जन 2.19.308 और आईफोन के लिए वर्जन 2.19.112 होना चाहिए। आप एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर और आईफोन के लिए ऐप स्टोर पेज़ पर जाकर भी WhatsApp को अपडेट कर सकते हैं। ऐप को अपडेट करने के बाद नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

 

WhatsApp Groups on Android: एंड्रॉयड यूज़र्स ऐसे करें सेटिंग्स में बदलाव

अगर आप एंड्रॉयड यूज़र हैं और आप भी अनचाहे ग्रुप में अक्सर जोड़े जाने की परेशानी से जूझते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, केवल नीचे बताई गई सेटिंग्स में बदलाव कर आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

1) अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप को खोलें और फिर दाहिनी तरफ ऊपर की ओर दिख रहे तीन-डॉट आइकन पर क्लिक करें।
2) इसके बाद Settings> Account> Privacy में जाएं।
 
whatsapp

3) इसके बाद ग्रुप पर टैप करें और फिर यहां दिख रहे एवरीवन, मॉय कॉन्टेक्ट और My Contacts Except में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
4) अगर आप Everyone विकल्प का चयन करते हैं तो इसमें कोई भी व्हाट्सऐप यूज़र आपको ग्रुप का हिस्सा बना सकेगा।
5)  “My Contacts”। इसमें यूज़र के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौज़ूद एडमिन ही उस यूज़र को ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे।
6) My Contacts Except विकल्प का चयन करते हैं तो आपको केवल चुनिंदा यूज़र्स ही व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ पाएंगे। इसको इनेबल करने का मतलब है कि सभी ग्रुप एडमिन को किसी यूज़र को व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए इनविटेशन भेजना होगा। हालांकि, यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा।
 

WhatsApp Groups on iPhone: आईफोन यूज़र्स ऐसे करें सेटिंग्स में बदलाव

अगर आप आईफोन यूज़र हैं और आप भी अनचाहे ग्रुप में अक्सर जोड़े जाने की परेशानी को लेकर जूझते रहते हैं तो अब चिंता मत कीजिए, केवल नीचे बताई गई सेटिंग्स में बदलाव कर आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

1) सबसे पहले आईफोन में व्हाट्सऐप ऐप को खोलें और फिर बॉटम बार में दिए सेटिंग्स विकल्प पर क्लिक करें।
2) इसके बाद Account > Privacy > Groups में जाएं।
 
whatsapp

3) इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, एवरीवन, मॉय कॉन्टेक्ट और My Contacts Except।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »