बिना किसी के पता चले देखें उसकी Instagram Story! ये हैं 3 आसान तरीके

Airplane Mode सबसे आसान तरीका है। Instagram ऐप खोलें और Airplane Mode को ऑन करके स्टोरी देखें और बाद में ऐप बंद करके वापस एयरप्लेन मोड को ऑफ कर दें।

बिना किसी के पता चले देखें उसकी Instagram Story! ये हैं 3 आसान तरीके

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • 3 तरीके हैं जिनके जरिए आप किसी के बिना पता लगे उसकी Story देख सकते हैं
  • Airplane Mode और हाफ स्वाइप सबसे कॉमन और आसान तरीके हैं
  • थर्ड-पार्टी वेबसाइट या ऐप के जरिए भी अज्ञात रहकर देखी जा सकती है Stories
विज्ञापन
Instagram Stories फीचर आपको अपनी तस्वीरों, वीडियो या टेक्स्ट आदि को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। पोस्ट या रील से यह अलग इसलिए है, क्योंकि इसमें कंटेंट 24 घंटे बाद अपने आप हट जाता है। इसके अलावा, स्टोरीज को अपलोड करने वाला यूजर उसकी स्टोरीज को देखने वालों के अकाउंट नेम देख सकता है। इसका मतलब यह होता है कि यदि आपने किसी यूजर की Stories को देखा, तो उसे इसका पता चल जाएगा। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि आप किसी यूजर की स्टोरीज को देखना चाहते हैं, लेकिन आप नहीं चाहते कि उस यूजर को इसकी खबर लगे।

तो क्या सही में ऐसे तरीके होते हैं, जो आपको बिना अन्य यूजर के पता लगे उसकी Instagram Stories को देखने का मौका दे? जी हां, कुछ तरीके हैं, जिनके जरिए आप किसी व्यक्ति की स्टोरीज देख सकते हैं और उसे इस बात की खबर नहीं लगेगी। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।
 

Method 1: Airplane Mode

यह सबसे आसान तरीका है। Instagram ऐप खोलें। अब आपको अपने फोन पर स्क्रीन के ऊपरी हिस्से से डाउन स्वाइप करके शॉर्टकट पैनल को सामने लाना है और यहां से Airplane Mode को ऑन करना है। अब स्वाइप-अप करके वापस Instagram स्क्रीन पर आना है और आप उस व्यक्ति की स्टोरीज देख सकते हैं। देखने के बाद आपको ऐप को बंद करना है और आप Airplane Mode को वापस ऑफ कर सकते हैं। ऐसा करने से उस अकाउंट के यूजर को उसकी स्टोज के 'Seen' पर आपका नाम दिखाई नहीं देगा।
 

Method 2: Half-Swipe

यदि आप किसी स्टोरी को आधा स्वाइप करके देखेंगे, तो आपका नाम Seen में नहीं आएगा। ऐसा करके आप स्टोरी के पूरे पेज को नहीं देख पाएंगे, लेकिन एक तरह से आप स्टोरी में झांक सकते हैं। यदि स्टोरी में तस्वीर हुई तो आपको उसकी झलक दिखाई देगी, लेकिन यदि वीडियो हुआ, तो आप उसे न ही देख सकेंगे और न ही सुन सकेंगे।

ऐसा करने के लिए आपको Instagram खोलना है और जिस अकाउंट की Story को आप देखना चाहते हैं, उससे पहले (अन्य अकाउंट) की स्टोरी को खोलें। अब स्क्रीन पर उंगली से होल्ड करके रखें और दुसरे अकाउंट (जिस यूजर की स्टोरीज को आप देखना चाहते हैं) की ओर हाफ स्वाइप करें। ध्यान रखें, आपको उंगली को होल्ड करके रखना है और केवल आधी स्क्रीन तक जाना है। ऐसा करने से आपको स्टोरी दिखाई देगी। इसके बाद आप वापस पहले वाले अकाउंट की तरफ आए और अब आप उंगली को स्क्रीन से उठा सकते हैं। 
 

Method 3: Third Party Website

वर्तमान में इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट हैं, जो आपको उन यूजर की स्टोरीज को दिखा सकती है, जो पब्लिक अकाउंट होते हैं। यह नैतिकता और प्राइवेसी की दृष्टि से सही तरीका नहीं है, लेकिन यदि आप फिर भी किसी की स्टोरी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप Google पर 'Watch Instagram Stories Anonymously' जैसे शब्दों का प्रयोग करके सर्च कर सकते हैं और टॉप पर आने वाली वेबसाइट पर उस व्यक्ति के Instagram प्रोफाइल को सर्च कर सकते हैं या प्रोफाइल के URL से उसे ढूंढ़ सकते हैं। यहां से बिना उस व्यक्ति के पता चले आप उसकी स्टोरीज देख सकते हैं। ध्यान रखें, यह नैतिकता और निजता के लिहाज से सही तरीका नहीं है और हम आपको ऐसा करने की सलाह नहीं देते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »