• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • अगर मोबाइल में नजर आए ये 5 अजीबोगरीब एक्टिविटी तो हो सकता है हैक, ऐसे करें चेक

अगर मोबाइल में नजर आए ये 5 अजीबोगरीब एक्टिविटी तो हो सकता है हैक, ऐसे करें चेक

फोन में निजी डाटा से लेकर जरूरी सामग्री, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक ऐप्स मौजूद रहते हैं तो हैकर्स की नजर हमेशा बनी रहती है।

अगर मोबाइल में नजर आए ये 5 अजीबोगरीब एक्टिविटी तो हो सकता है हैक, ऐसे करें चेक

Photo Credit: Unsplash/Sanket Mishra

हैकर्स की नजर हमेशा फोन के डाटा पर रहती है।

ख़ास बातें
  • कई बार हैकर रिमोट एक्सेस टूल के जरिए फोन को हैक करने का प्रयास करते हैं।
  • कई बार खतरनाक सॉफ्टवेयर बिना जानकारी के ही फोन में इंस्टॉल हो सकते हैं।
  • हैकर फोन का उपयोग मैलवेयर फैलाने या अकाउंट एक्सेस के लिए करते हैं।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में स्मार्टफोन किसी कंप्यूटर, फाइनेंशियल साथी, कैमरा और कम्युनिकेशन से लेकर कई कार्यों में मदद करते हैं। अब फोन में निजी डाटा से लेकर जरूरी सामग्री, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक ऐप्स मौजूद रहते हैं तो हैकर्स की नजर हमेशा बनी रहती है। इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद आप हैकर्स को पूरी तरह खुद से दूर नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर आप समय रहते जान जाएंगे कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं तो खुद को संभावित खतरे से बचा पाएंगे। यहां हम आपको उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो कि अगर आपको अपने फोन में नजर आते हैं तो आपका फोन हैक हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें आपका फोन हैक हुआ या नहीं।

बैटरी में तेजी से गिरावट या ओवरहीट होना
अगर आपके फोन की बैटरी तेजी से कम हो रही है तो संभावना है कि किसी हैकर द्वारा ऐप्स और स्पाईवेयर किया जा रहा है, जिससे बैकग्राउंड में लगातार एक्टिविटी होने पर जैसे कि डाटा भेजने और प्राप्त करने पर फोन लगातार काम करता है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। इसके अलावा फोन ओवर हीट भी कर जाता है। बैटरी सेटिंग में जाकर आप चेक कर सकते हैं कि कोई अंजान ऐप लगातार बहुत ज्यादा पावर की खपत कर रही है।

डाटा और नेटवर्क एक्टिविटी
कई बार हैकर रिमोट एक्सेस टूल के जरिए फोन को हैक करने का प्रयास करते हैं या कर लेते हैं। सेटिंग में जाकर आप डाटा की खपत को मॉनिटर कर सकते हैं। अगर आपको कोई अंजान ऐप डाटा उपयोग करती हुई नजर आती है तो संभावना है कि फोन हैक हुआ है।

अजीब पॉप-अप आना या सेटिंग में बदलाव
कई बार एडवेयर या खतरनाक सॉफ्टवेयर आपकी बिना जानकारी के ही फोन में इंस्टॉल हो सकते हैं या परमिशन में बदलाव कर सकते हैं। आप चेक कर सकते हैं कि फोन में अंजान ऐप्स तो नहीं हैं, या अचानक परमिशन में बदलाव तो नहीं हुआ है। सेटिंग्स में कुछ बदलाव हुआ है तो जरूर ध्यान देना चाहिए।

फोन का स्लो होना
अगर आपका स्मार्टफोन स्लो हो गया है या अजीब तरीके से रीस्टार्ट हो रहा है या फिर ऐप्स बार-बार रुक रहे हैं तो संभावना है कि कुछ खतरा हो सकता है। खासतौर पर कुछ नया इंस्टॉल करने के बाद ऐसे बदलाव नजर आते हैं तो फोन हैक हो सकता है। मैलवेयर या हैकर की एक्टिविटी फोन की मेमोरी और सीपीयू पर ज्यादा दबाव डाल सकती हैं।

फोन में किसी संदिग्ध एक्टिविटी का दिखना
कई बार हैकर आपके फोन का उपयोग मैलवेयर फैलाने या आपके अकाउंट तक एक्सेस के लिए कर सकते हैं। ऐसे में आपको यह चेक करना है कि आपके नंबर से किसी को कोई मैसेज या कॉल तो नहीं हुआ। या फिर अंजान जगहों से ईमेल या सोशल मीडिया लॉगिन एक्टिविटी होना भी फोन के हैक होने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »