Tech Tips

Tech Tips - ख़बरें

  • Amazon Shopping Hacks: ये 6 ट्रिक्स सीख लीं तो गलत प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदेंगे!
    Amazon पर खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग Reviews और Star Ratings पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर Review असली या उपयोगी नहीं होता। कई बार अलग-अलग वेरिएंट्स के Reviews एक साथ दिखते हैं, जबकि कुछ Reviews दूसरे देशों के यूजर्स के भी हो सकते हैं। इसके अलावा फेक और बिना Verified Purchase वाले Reviews भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में गलत प्रोडक्ट खरीदने का खतरा बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि Amazon पर Verified Purchase, Image Reviews, Variant Filters और Latest Reviews जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करके सही और भरोसेमंद फीडबैक कैसे देखा जा सकता है।
  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
    अकाउंट में सिर्फ पासवर्ड के जरिए लॉगिन करने पर सुरक्षा नहीं रहती है। Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं। इसके जरिए सोशल मीडिया अकाउंट के लिए सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर शामिल होती है। हर बार लॉगिन करते हुए यूजर्स से वेरिफिकेशन या ऑथेंटिकेशन करने के लिए कहा जाता है। अगर अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन नहीं है तो आप अपने अकाउंट की जानकारी जैसे कि आपका यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन कर सकते हैं।
  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • WhatsApp पर अंजान कॉल नहीं कर पाएंगी परेशान, अगर फोन में ऑन कर लेंगे ये फीचर
    WhatsApp पर सेटिंग से स्पैम कॉल्स, फ्रॉड और अंजान कॉल्स से होने वाली रुकावटों से बचाव में मदद मिलती है। इस सेटिंग को ऑन करने पर उन नंबरों से आने वाली कॉल्स जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं हैं या जिनसे आपने पहले कभी बात नहीं की है तो उनके लिए रिंग नहीं बजेगी। WhatsApp इन कॉल्स को कॉल्स टैब और नोटिफिकेशन्स में दिखाएगा, जिससे आप उन्हें जरूरत पड़ने पर बाद में देख सकते हैं।
  • WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
    वॉट्सऐप पर सिक्योरिटी के लिए चैट लॉक फीचर आता है, जिसमें यूजर्स को अपनी चैट को दूसरे से छिपाने की सुविधा मिलती है। अगर आप अपनी बातचीत को दूसरों को दिखाना नहीं चाहते तो आप उन्हें लॉक करके एक अलग फोल्डर में ले जा सकते हैं। ये चैट आपकी प्राइमरी चैट लिस्ट में नजर नहीं आती है, वहीं जब तक आप अनलॉक नहीं करते हैं तो तब तक छिपी रहती है। लॉक हुई चैट खोलने के लिए आपको अपने फोन का पासकोड, फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या एक प्राइवेट कोड चाहिए होता है।
  • Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
    Amazon Great Summer Sale 2026 लाइव हो चुकी है और इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दिखाए जा रहे हैं। हालांकि कई बार सेल में दिखाई गई कीमतें असली बचत नहीं होतीं। ऐसे में Amazon का Price Insights फीचर यूजर्स के लिए काम आ सकता है। यह टूल किसी भी प्रोडक्ट की पिछले 30 दिनों से 1 साल तक की कीमत हिस्ट्री दिखाता है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा डील सच में सस्ती है या नहीं। यह फीचर Rufus AI के साथ काम करता है और यूजर्स को प्राइस ग्राफ, लोएस्ट प्राइस और दूसरे समान प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देता है।
  • Chrome Keyboard Shortcuts (2026): ये शॉर्टकट्स सीख लिए तो माउस छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी!
    Google Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है, लेकिन इसके कई जरूरी Keyboard Shortcuts के बारे में ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते। Chrome के 2026 अपडेट्स के साथ अब नए AI और Side Panel शॉर्टकट्स भी जोड़े गए हैं, जिनसे बिना माउस इस्तेमाल किए ब्राउजिंग काफी तेज हो जाती है। इस गाइड में टैब मैनेजमेंट, एड्रेस बार कंट्रोल, पेज नेविगेशन, डाउनलोड हिस्ट्री और Incognito मोड जैसे जरूरी Chrome Shortcuts बताए गए हैं। इन कमांड्स की मदद से यूजर्स तेजी से टैब स्विच कर सकते हैं, बंद टैब वापस ला सकते हैं और अपने रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल को ज्यादा आसान बना सकते हैं।
  • Google Chrome का ये छिपा फीचर ऑन किया, तो Ads और Pop-ups भूल जाएंगे!
    Google Chrome में एक इन-बिल्ट Reading Mode फीचर मिलता है, जो किसी भी वेब पेज को साफ-सुथरे रीडिंग फॉर्मेट में बदल देता है। यह फीचर Ads, Pop-ups और ऑटो-प्ले वीडियो जैसी फालतू चीजों को हटाकर सिर्फ जरूरी टेक्स्ट और इमेज दिखाता है। यूजर्स इसमें फॉन्ट, टेक्स्ट साइज, बैकग्राउंड कलर और लाइन स्पेसिंग भी अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर लंबे आर्टिकल, ब्लॉग और रिसर्च कंटेंट पढ़ने के दौरान काफी काम आता है। Chrome के menu में जाकर More Tools के अंदर Reading Mode ऑप्शन को ऑन किया जा सकता है।
  • इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
    AI टूल्स ने सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब यूजर्स सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि सीधे जवाब और काम पूरा करने वाले समाधान चाहते हैं। ChatGPT, Google Gemini, Perplexity AI, Microsoft Copilot और Neurorank जैसे प्लेटफॉर्म्स सर्च को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। ये टूल्स कंटेंट लिखने, जानकारी समझने, रिसर्च करने और प्लानिंग जैसे कामों में मदद करते हैं। वहीं Neurorank जैसे टूल्स AI में ब्रांड विजिबिलिटी को समझने पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर, AI अब सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट बन चुका है।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए UPI बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे करें ऑन, जानें सबकुछ
    UPI डिजिटल पेमेंट की सुविधा चल रही है और यूजर्स इसे भुगतान के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई पिन डालना बहुत ज्यादा जरूरी है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है। हालांकि, इसके अलावा बायोमेट्रिक पेमेंट के जरिए भी डिजिटल भुगतान हो सकता है। इसमें बिना पिन दर्ज किए ही फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का उपयोग करके ट्रांजेक्शन हो सकती है।
  • Gemini-ChatGPT को बनाएं अपना पर्सनल टीचर, Prompts से लेकर Pro Tips तक सीखें सब कुछ
    आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और AI टूल्स इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। Google Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स को अब पर्सनल ट्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझ सकते हैं, अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं, मॉक टेस्ट दे सकते हैं और कोडिंग या भाषा सीख सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट और तरीके से इस्तेमाल करने पर AI आपकी सीखने की स्पीड और समझ दोनों को बेहतर बना सकता है, वह भी बिना किसी महंगे कोर्स के।
  • Smartphone Hacks: इन 5 तरीकों से बड़ी से बड़ी फाइल मिनटों में ट्रांसफर, इंटरनेट की जरूरत नहीं!
    आज भी कई जगह इंटरनेट कमजोर होने या डेटा खत्म होने की समस्या रहती है, जिससे फाइल शेयर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन में ही कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना इंटरनेट के भी आसानी से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं। Nearby Share, Bluetooth और Wi-Fi Direct जैसे ऑप्शन अच्छी स्पीड के साथ फाइल ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा USB केबल और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके भी बड़ी फाइल शेयर की जा सकती है। सही तरीके का चुनाव करके आप बिना डेटा खर्च किए फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी
    आज के समय में ज्यादातर लोग बजट स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फोटो क्वॉलिटी को लेकर अक्सर शिकायत रहती है। हालांकि अच्छी फोटो सिर्फ महंगे कैमरे पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही लाइटिंग, एंगल और बेसिक सेटिंग्स पर भी काफी असर पड़ता है। अगर आप कुछ आसान टिप्स जैसे नेचुरल लाइट का सही इस्तेमाल, लेंस साफ रखना, ग्रिड लाइन्स से फ्रेमिंग और बेसिक एडिटिंग अपनाते हैं, तो सस्ते फोन से भी बेहतर और क्लियर फोटो ली जा सकती है। इस आर्टिकल में बताए गए आसान स्टेप्स आपकी मोबाइल फोटोग्राफी को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

Tech Tips - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »