• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • लैपटॉप के टचपैड से हो सकते हैं ये 5 काम भी, नहीं होगी हर बार बटन दबाने की जरूरत

लैपटॉप के टचपैड से हो सकते हैं ये 5 काम भी, नहीं होगी हर बार बटन दबाने की जरूरत

लैपटॉप के टचपैड से सिर्फ स्क्रॉल या क्लिक करने के बजाय कई कार्य किए जा सकते हैं।

लैपटॉप के टचपैड से हो सकते हैं ये 5 काम भी, नहीं होगी हर बार बटन दबाने की जरूरत

Photo Credit: Pexels/Vlada Karpovich

लैपटॉप का टचपैड माउस का काम करता है।

ख़ास बातें
  • लैपटॉप में टचपैड एक फ्लैट और टच करने पर काम करने वाला पार्ट होता है।
  • लैपटॉप में टचपैड माउस की जगह काम करता है।
  • लैपटॉप टचपैड में एक छोटा सा पॉइंटिंग डिवाइस होता है।
विज्ञापन

लैपटॉप में टचपैड एक फ्लैट और टच करने पर काम करने वाला पार्ट होता है जो कि माउस की जगह काम करता है। इससे यूजर्स कर्सर को कंट्रोल कर सकते हैं और अन्य कार्यों को भी आसानी से कर सकते हैं। टचपैड में एक छोटा सा पॉइंटिंग डिवाइस होता है जिसमें टच-सेंसिटिव एरिया होते हैं, जिन पर यूजर्स अपनी उंगली से टैप करते हैं। लैपटॉप के टचपैड का काम सिर्फ स्क्रॉल करना या क्लिक करना ही नहीं होता है। टचपैड से कई अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा और अगर नहीं पता तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। आज हम आपको लैपटॉप के टचपैड से किए जाने वाले 5 अन्य कार्यों के बारे में विस्तार बता रहे हैं।

लैपटॉप के टचपैड को आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके लैपटॉप में कई अन्य कार्य किए जा सकते हैं। लैपटॉप के टचपैड से किए जाने वाले 5 कार्य कुछ इस प्रकार हैं:

दोनों उंगलियों का उपयोग: अगर आप अपनी दोनों उंगलियों से एक साथ लैपटॉप के टचपैड पर टैप करते हैं तो आपके सामने स्क्रीन पर मीनू खुल जाएगा।

तीनों उंगलियों का उपयोग: अगर आप अपनी तीनों उंगलियों से एक साथ लैपटॉप के टचपैड पर टैप करेंगे तो स्क्रीन पर क्विक सर्च खुल कर सामने आएगा।

चारों उंगलियों का उपयोग: अगर आप अपनी चारों उंगलियों से एक साथ लैपटॉप के टचपैड पर टैप करते हैं तो आपके सामने स्क्रीन पर नोटिफिकेशन पैनल खुल जाएगा।

स्वाइप अप और स्वाइप डाउन: अगर आप अपनी तीनों उंगलियों से एक साथ स्वाइप अप और स्वाइप डाउन करते हैं तो आप स्क्रीन पर किसी भी ऐप को खोल सकते हैं या बंद कर सकते हैं।

स्वाइप राइट और स्वाइप लेफ्ट: अगर आप अपनी तीनों उंगलियों से एक साथ स्वाइप राइट और स्वाइप लेफ्ट करते हैं तो आप स्क्रीन पर कई ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »