• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ट्रेन में गलती से छूटा iPad, फिर इस ऐप की मदद से मिला, यात्री ने X पर सुनाई पूरी कहानी

ट्रेन में गलती से छूटा iPad, फिर इस ऐप की मदद से मिला, यात्री ने X पर सुनाई पूरी कहानी

भारत सरकार रेलवे को अपग्रेड कर रही है और नई-नई सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स लेकर आ रही है तो उससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हुआ है।

ट्रेन में गलती से छूटा iPad, फिर इस ऐप की मदद से मिला, यात्री ने X पर सुनाई पूरी कहानी

Photo Credit: Pexels/GOWTHAM AGM

भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं।

ख़ास बातें
  • रेलवे कर्मचारी यात्रियों की खोए हुए सामान कौ खोजने में मदद करते हैं।
  • सामान खोजने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन #139 पर कॉल कर सकते हैं।
  • RailMadad ऐप पर खोए हुए सामान की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

भारत में किसी सार्वजनिक परिवहन जैसे कि ट्रेन में कुछ सामान अगर गलती से छूट गया है तो मिलना काफी मुश्किल है। मगर जैसे-जैसे भारत सरकार रेलवे को अपग्रेड कर रही है और नई-नई सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स लेकर आ रही है तो उससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हुआ है। अब अगर आपका कुछ सामान रेल में यात्रा के दौरान छूट गया है तो उसके वापिस मिलने की काफी संभावना है। जी हां हाल ही में एक मामला सामने आया है, जहां पर रेल में खोया हुआ सामान वापिस मिल गया और इसके लिए यात्री ने एक्स पर रेलवे और उसके कर्मचारियों का धन्यवाद किया। यात्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर बताया कि कैसे उसका सामान रेल में छूट गया था जो कि भारतीय रेलवे कर्मचारियों की वजह से वापिस मिल गया है। आइए इसके बारे में वस्तार से जानते हैं।

X पर यूजर @diyaatwt ने रेलवे के प्रति अपना आभार व्यक्त किया कि उनकी वजह से रेल में गलती से छूटा हुआ टैबलेट खोजने में उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पोस्ट में बताया कि 27 दिसंबर को दक्षिण एक्सप्रेस में भोपाल जाते हुए वह अपना iPad भूल गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें 1 घंटे बाद पता चला कि iPad खो गया है, जिसके चलते बहुत अफरा-तफरी हुई और खूब रोना-धोना हुआ।

इसी बीच उन्होंने रेलवे की हेल्पलाइन #139 पर कॉल किया और RailMadad ऐप पर खोए हुए सामान की रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि उन्हें iPad जल्द ही वापस मिल गया। पोस्ट में आगे लिखा कि "कुछ ही मिनटों में हमें हेल्पलाइन से कॉल आया, RPF और ट्रेन में मौजूद TTE ने तुरंत संपर्क किया और अगले स्टेशन इटारसी के कर्मचारियों ने भी मदद की। iPad  मिल गया!" बाद में कमेंट में यूजर ने बताया कि डिवाइस में उनके कई स्टडी नोट्स थे। उन्होंने कई कर्मचारियों का नाम लेकर भी धन्यवाद किया।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rail, Railways Helpline, RailMadad, Indian Rail
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »