EPFO पोर्टल और Umang ऐप पर EPF पासबुक कैसे देखें

पीएफ यानी कि प्रोविडेंट फंड एक सरकारी-प्रबंधित बचत और रिटायरमेंट योजना है।

EPFO पोर्टल और Umang ऐप पर EPF पासबुक कैसे देखें

Photo Credit: Unsplash/Towfiqu barbhuiya

पीएफ एक रिटायरमेंट योजना है।

ख़ास बातें
  • प्रोविडेंट फंड एक सरकारी-प्रबंधित बचत और रिटायरमेंट योजना है।
  • पीएफ योजना में कर्मचारी और कंपनी दोनों मिलकर पैसे जमा करते हैं।
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ फंड को मैनेज करता है।
विज्ञापन

पीएफ यानी कि प्रोविडेंट फंड एक सरकारी-प्रबंधित बचत और रिटायरमेंट योजना है। इस योजना में कर्मचारी और कंपनी दोनों मिलकर पैसे जमा करते हैं, जिससे कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा मिलती है। जमा होने वाली इस राशि पर सरकार हर साल ब्याज देती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस फंड को मैनेज करता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जाहिर सी बात है कि हर महीने आपकी सैलरी से कुछ पैसा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा होता होगा। आज के समय में ऑनलाइन पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है। आप ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर या उमंग ऐप के जरिए आसानी से घर बैठे ही पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि EPFO पासबुक को ऑनलाइन कैसे देखा जा सकता है।


EPFO पोर्टल से पीएफ बैलेंस कैसे करें चेक:

सबसे पहले आपको ईपीएफओ पोर्टल पर जाना है।
उसके बाद आपको सर्विसेज में जाना है और फोर एम्लॉयज पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको मेंबर पासबुक पर क्लिक करना है।
अब आपको यहां पर UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
फिर आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी से वेरिफिकेशन करना है।
लॉगिन के बाद पासबुक लाइट पर जाना है और डाउनलोड करना है और यहां आपको पीएफ बैलेंस दिख जाएगा। 

Umang ऐप से पीएफ बैलेंस कैसे करें चेक:

सबसे पहले आपको UMANG ऐप डाउनलोड करना है और लॉगिन करना है।
उसके बाद आपको सर्च में जाना है और EPFO टाइप करना है।
अब ईपीएफओ सेक्शन पर टैप करना है और उसके बाद व्यू पासबुक पर क्लिक करना है।
फिर आपको अपना UAN नंबर दर्ज करना है।
उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को सब्मिट करना है।
अब यहां पर जितनी भी मेंबर आईडी हैं, वहां सब नजर आएंगी। आपको उस मेंबर आईडी का चयन करना है, जिसकी पासबुक देखना चाहते हैं।
यहां पर आप पासबुक देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »