Dish TV ने भारत में लॉन्च किए VZY स्मार्ट TVs, जानें प्राइस, फीचर्स

कंपनी की योजना अगले 18-24 महीनों में अपने रेवेन्यू का लगभग 25 प्रतिशत गैर-DTH बिजनेस से हासिल करने की है

Dish TV ने भारत में लॉन्च किए VZY स्मार्ट TVs, जानें प्राइस, फीचर्स

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Dish TV की योजना अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की है
  • इसी कड़ी में कंपनी ने Smart TVs के मार्केट में अपनी रेंज लॉन्च की है
  • इन स्मार्ट टेलीविजंस के प्राइसेज 12,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हैं
विज्ञापन

डायरेक्ट-टु-होम (DTH) सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Dish TV ने स्मार्ट टेलीविजन के मार्केट में एंट्री की है। Dish TV ने VZY (Vibe, Zone & You) स्मार्ट TVs को लॉन्च किया है। कंपनी के टेलीविजंस में सिंगल डिवाइस में DTH और ओवर-द-टॉप (OTT) कंटेंट उपलब्ध होगा। Dish TV की योजना अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की है। इसी कड़ी में कंपनी ने Smart TVs के मार्केट में अपनी रेंज लॉन्च की है। 

Dish TV की VZY स्मार्ट TV की रेंज में 32 इंच HD से लेकर 55 इंच UHD QLED तक सात मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्ट टेलीविजंस के प्राइसेज 12,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हैं। इन टेलीविजंस की मैन्युफैक्चरिंग थर्ड पार्टी से कराई जा रही है। ये Google के स्मार्ट TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। Dish TV के टेलीविजंस को बड़े रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। देश में स्मार्ट टेलीविजंस के मार्केट में कड़ा कॉम्पिटिशन है। इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में Samsung, LG, Sony और Vu शामिल हैं। इस मार्केट में बिक्री का एक बड़ा हिस्सा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिलता है। 

OnlyTech फोरम पर एक पोस्ट से यह संकेत मिला है कि Dish TV की VZY स्मार्ट टीवी सीरीज में 32 इंच के तीन, 43 इंच के दो और 55 इंच का एक मॉडल शामिल है। ये टेलीविजंस Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। इस सीरीज के 32 इंच के मॉडल्स में HD रिजॉल्यूशन और 43 और 55 इंच के मॉडल्स में 4K QLED के लिए सपोर्ट हो सकता है। Dish TV अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने का प्रयास कर रही है। 

कंपनी की योजना अगले 18-24 महीनों में अपने रेवेन्यू का लगभग 25 प्रतिशत गैर-DTH बिजनेस से हासिल करने की है। Dish TV के मौजूदा रेवेन्यू में गैर-DTH बिजनेस की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 1,567.6 करोड़ रुपये का था। इससे पिछले वर्ष में कंपनी के लिए यह आंकड़ा 1,856.5 करोड़ रुपये था। इसके रेवेन्यू में गिरावट के पीछे Pay TV सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी और एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में बढ़ोतरी नहीं होना प्रमुख कारण थे। Dish TV एक OTT प्लेटफॉर्म Watcho और क्विक-कॉमर्स सर्विस Shopzop को भी ऑपरेट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »