Dish TV ने भारत में लॉन्च किए VZY स्मार्ट TVs, जानें प्राइस, फीचर्स
Dish TV की VZY स्मार्ट TV की रेंज में 32 इंच HD से लेकर 55 इंच UHD QLED तक सात मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्ट टेलीविजंस के प्राइसेज 12,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हैं। इन टेलीविजंस की मैन्युफैक्चरिंग थर्ड पार्टी से कराई जा रही है। ये Google के स्मार्ट TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। Dish TV के टेलीविजंस को बड़े रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।