• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Sony की PlayStation का नया प्लेटफॉर्म फ्री टु प्ले मोबाइल गेम्स लाने की तैयारी

Sony की PlayStation का नया प्लेटफॉर्म फ्री-टु-प्ले मोबाइल गेम्स लाने की तैयारी

सोनी की ओर से दी गई जॉब लिस्टिंग के अनुसार, PlayStation Studios Mobile को एक एक्सपीरिएंस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जरूरत है

Sony की PlayStation का नया प्लेटफॉर्म फ्री-टु-प्ले मोबाइल गेम्स लाने की तैयारी

हाल ही में कंपनी ने प्लेस्टेशन 5 स्लिम को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी की ओर से दी गई एक जॉब लिस्टिंग से यह संकेत मिला है
  • पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल गेमिंग का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
  • Microsoft ने जुलाई में Xbox मोबाइल स्टोर को लॉन्च करने की घोषणा की है
विज्ञापन
जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony की PlayStation का एक नया प्लेटफॉर्म फ्री-टु-प्ले मोबाइल गेम्स लाने की योजना है। कंपनी की ओर से दी गई मोबाइल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्ट के लिए जॉब लिस्टिंग से यह संकेत मिला है। हाल ही में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने घोषणा की थी कि वह जुलाई में Xbox मोबाइल स्टोर को लॉन्च करेगी। 

सोनी की ओर से दी गई जॉब लिस्टिंग के अनुसार, PlayStation Studios Mobile को एक एक्सपीरिएंस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जरूरत है। इसे सोनी के मोबाइल गेम्स प्लेटफॉर्म को डिजाइन करना होगा। कंपनी की प्लेस्टेशन सर्विसेज को मोबाइल गेम्स के साथ कनेक्ट करने के लिए उसे इंटरनल टीमों के साथ कार्य करना होगा। इसके अलावा इस जॉब लिस्टिंग में API की डिजाइनिंग और Unity या Unreal Engine जैसे गेम इंजन की जानकारी की जरूरत भी बताई गई है। पिछले वर्ष एक प्रेजेंटेशन में सोनी ने बताया था कि उसके कुछ स्टूडियो मोबाइल गेम्स पर कार्य कर रहे हैं। 

हाल ही में सोनी ने प्लेस्टेशन 5 स्लिम को लॉन्च किया था। PS 5 स्लिम का रिटेल प्राइस 54,990 रुपये का है। PS 5 की तुलना में PS 5 स्लिम कुछ पतला और हल्का है। इसके डिस्क एडिशन का प्राइस 54,990 रुपये और डिजिटल एडिशन का 44,990 रुपये का है। PS 5 की तुलना में PS 5 स्लिम का वजन लगभग 24 प्रतिशत कम है। PS 5 स्लिम में डिटैचेबल डिस्क ड्राइव और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस वर्ष PS 5 का Pro वर्जन भी लाया जा सकता है। इसके प्रो वर्जन में हार्डवेयर में सुधार हो सकते हैं। इसका प्राइस भी PS 5 के स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा हो सकता है। कंपनी ने 11 वर्ष पहले PS4 के लॉन्च के तीन वर्ष बाद इसके प्रो वर्जन पेश किया था। कंपनी ने मार्च में समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था। 

माइक्रोसॉफ्ट ने मोबाइल गेमिंग सेगमेंट में एक्सपैंशन की तैयारी की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Activision Blizzard King का लगभग 69 अरब डॉलर में एक्विजिशन पूरा किया था। Candy Crush Saga और Farm Heroes Saga जैसी बहुत सी लोकप्रिय मोबाइल गेम्स को Activision Blizzard King ने डिवेलप और पब्लिश किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »