Sony के प्लेस्टेशन 5 स्लिम, डुअलसेंस कंट्रोलर्स पर भारी डिस्काउंट

इस सेल में PS5 Slim को 39,990 रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा DualSense कंट्रोलर्स 4,299 रुपये में उपलब्ध है

Sony के प्लेस्टेशन 5 स्लिम, डुअलसेंस कंट्रोलर्स पर भारी डिस्काउंट

कंपनी का Days of Play प्रमोशनल ऑफर 29 मई से 12 जून तक चलेगा

ख़ास बातें
  • कंपनी का Days of Play प्रमोशनल ऑफर 29 मई से 12 जून तक चलेगा
  • Sony ने PS5 Slim के डिस्क एडिशन को 54,990 रुपये में लॉन्च किया था
  • इस ऑफर के दौरान यह 49,990 रुपये में उपलब्ध है
विज्ञापन
जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony के Days of Play प्रमोशनल ऑफर में प्लेस्टेशन 5 कंसोल, डुअलसेंस कंट्रोलर्स और PS VR2 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें PS5 Slim को 39,990 रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा DualSense कंट्रोलर्स 4,299 रुपये में उपलब्ध है। 

कंपनी का Days of Play प्रमोशनल ऑफर 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इस दौरान PS5 Slim, डुअलसेंस कंट्रोलर्स, PlayStation VR2 के अलावा PS4 और PS5 गेम्स को डिस्काउंट वाले प्राइसेज पर खरीदा जा सकेगा। Sony ने अप्रैल में PS5 Slim के डिस्क एडिशन को 54,990 रुपये में लॉन्च किया था और इस ऑफर के दौरान यह 49,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके डिजिटल एडिशन का रिटेल प्राइस 44,990 रुपये का है और यह इस ऑफर में 39,990 रुपये में दिया जा रहा है। पिछले वर्ष देश में पेश किए गए PS VR2 के रिटेल प्राइस पर लगभग 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में यह 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने मार्च में समाप्त हुए पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया था। 

इसके अलावा PS5 डुअलसेंस कंट्रोलर्स के स्टैंडर्ड व्हाइट और ब्लैक कलर के वेरिएंट्स को 5,990 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 4,299 रुपये में बेचा जा रहा है। Sony की PlayStation का एक नया प्लेटफॉर्म फ्री-टु-प्ले मोबाइल गेम्स लाने की भी योजना है। कंपनी की ओर से दी गई मोबाइल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्ट के लिए जॉब लिस्टिंग से यह संकेत मिला है। हाल ही में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने घोषणा की थी कि वह जुलाई में Xbox मोबाइल स्टोर को लॉन्च करेगी। 

सोनी की ओर से दी गई जॉब लिस्टिंग के अनुसार, PlayStation Studios Mobile को एक एक्सपीरिएंस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जरूरत है। इसे सोनी के मोबाइल गेम्स प्लेटफॉर्म को डिजाइन करना होगा। कंपनी की प्लेस्टेशन सर्विसेज को मोबाइल गेम्स के साथ कनेक्ट करने के लिए उसे इंटरनल टीमों के साथ कार्य करना होगा। इसके अलावा इस जॉब लिस्टिंग में API की डिजाइनिंग और Unity या Unreal Engine जैसे गेम इंजन की जानकारी की जरूरत भी दी गई है। पिछले वर्ष एक प्रेजेंटेशन में सोनी ने बताया था कि उसके कुछ स्टूडियो मोबाइल गेम्स पर कार्य कर रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »