GTA 6 फैंस शुरू कर लें तैयारी, रिलीज डेट पर पब्लिशर ने दी अच्छी खबर!

Take-Two ने कन्फर्म किया है कि GTA 6 अब भी 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा और इसकी ऑफिशियल मार्केटिंग इस समर से शुरू की जाएगी।

GTA 6 फैंस शुरू कर लें तैयारी, रिलीज डेट पर पब्लिशर ने दी अच्छी खबर!

Photo Credit: Rockstar Games

GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर 2026 बरकरार

ख़ास बातें
  • GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर 2026 बरकरार
  • Take-Two ने समर में मार्केटिंग शुरू करने की पुष्टि
  • GTA फ्रेंचाइजी की कमाई ने अनुमान को पीछे छोड़ा
विज्ञापन

Grand Theft Auto VI की 19 नवंबर 2026 की रिलीज डेट अब धीरे-धीरे करीब आ रही है, लेकिन महीनों तक बार-बार रिलीज डेट टाले जाने के बाद, फैंस अभी भी दुविधा में है कि इस साल सही में GTA 6 रिलीज होने वाला है या नहीं। हालांकि, हाल ही में हुई अर्निंग कॉल ने पब्लिशर की कॉन्फिडेंट टोन को उगाजर किया है। Take-Two Interactive ने साफ किया है कि GTA 6 तय तारीख पर लॉन्च करने की योजना पर कायम है। इतना ही नहीं, कंपनी ने यह भी इशारा दिया है कि गेम की ऑफिशियल मार्केटिंग इस साल समर सीजन से शुरू कर दी जाएगी।

Take-Two ने यह जानकारी अपनी Q3 2026 की अर्निंग्स रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कंपनी ने दोहराया कि GTA 6 अब भी 19 नवंबर 2026 को लॉन्च के लिए शेड्यूल है। इसी रिपोर्ट के एक बयान में कहा गया है कि कंपनी का मौजूदा फिस्कल ईयर बेहद मजबूत रहा है और आने वाला फिस्कल 2027 Take-Two और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए “ग्राउंडब्रेकिंग” साबित हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस बदलाव की अगुवाई Grand Theft Auto VI करेगा, जिसकी लॉन्च मार्केटिंग इस समर से शुरू होगी।

GTA 6 को अब तक के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले वीडियो गेम्स में गिना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अब तक गेम का कोई ऑफिशियल गेमप्ले फुटेज सामने नहीं आया है, इसके बावजूद इसे पहले से ही संभावित ‘गेम ऑफ द ईयर' कंटेंडर माना जा रहा है। पिछले साल सोशल मीडिया पर लीक और AI-जनरेटेड फेक कंटेंट भी काफी वायरल हुए थे, जिसने इस गेम को लेकर चर्चा और तेज कर दी थी। अब तक Rockstar Games की तरफ से दो सिनेमैटिक ट्रेलर रिलीज किए गए हैं, जिनमें डुअल प्रोटैगनिस्ट्स Duval और Lucia Caminos के साथ Leonida, Florida की सेटिंग और Vice City की झलक दिखाई गई है।

GTA 6 के अलावा भी GTA फ्रेंचाइजी के लिए पिछला क्वार्टर काफी मजबूत रहा है। Take-Two के मुताबिक, GTA से जुड़े रेवेन्यू ने कंपनी के अनुमान को काफी पीछे छोड़ दिया। GTA+ मेंबरशिप साल-दर-साल लगभग दोगुनी हो गई है। कंपनी के CEO Strauss Zelnick ने बताया कि GTA Online के Safehouse in the Hills अपडेट ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। इसी बीच, GTA 5 की कुल बिक्री 225 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फाइनेंशियल आंकड़ों की बात करें तो Take-Two ने इस क्वार्टर में 1.76 बिलियन डॉलर की नेट बुकिंग दर्ज की है। कंपनी ने पूरे साल के लिए अपने अनुमान भी बढ़ाए हैं और अब कुल नेट बुकिंग 6.65 से 6.7 बिलियन डॉलर के बीच रहने की उम्मीद जताई है, जो सालाना आधार पर करीब 18 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »