• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!

कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!

गाजियाबाद में 12, 14 और 16 साल की तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मामला ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ा बताया जा रहा है।

कोरियन ऑनलाइन गेमिंग के चलते गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, आप भी रहें सावधान!

Photo Credit: Unsplash/ Richard Stachmann

सुसाइड नोट में कोरियन कंटेंट और गेमिंग का जिक्र

ख़ास बातें
  • गाजियाबाद में 12, 14 और 16 साल की बहनों की मौत
  • सुसाइड नोट में कोरियन कंटेंट और गेमिंग का जिक्र
  • पुलिस ऑनलाइन गेम एंगल से मामले की जांच कर रही
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों ने अपने फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना बुधवार तड़के करीब 2.15 बजे हुई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिर्फ इतना लिखा था— “सॉरी पापा”। चौंकाने वाली बात यह है कि खुदकुशी का कारण कोरियाई ऑनलाइन गेम बताया जा रहा है, जो एक टास्क-बेस्ड गेम है। इस तरह के गेम्स के कारण हुए हादसे पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर से रिपोर्ट किए जा चुके हैं, जहां प्लेयर्स को खतरनाक टास्क पूरे करने होते हैं और ये टास्क जानलेवा साबित होते हैं।

NDTV के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम से बेहद ज्यादा प्रभावित थीं। देर रात तीनों बहनें बालकनी में गईं, दरवाजा अंदर से बंद किया और एक-एक कर नीचे कूद गईं। चीखों की आवाज और गिरने की तेज आवाज से माता-पिता, पड़ोसी और सोसाइटी के गार्ड्स की नींद खुली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया, “जब हम मौके पर पहुंचे तो पुष्टि हुई कि तीन बच्चियों की इमारत से कूदने के बाद मौत हो चुकी है।” जांच के दौरान पुलिस को एक पॉकेट डायरी में लिखा आठ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा था, “इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लेना क्योंकि ये सब सच है। अभी पढ़ो। मुझे बहुत अफसोस है। सॉरी पापा।” इसके साथ एक हाथ से बना रोता हुआ इमोजी भी बनाया गया था। डायरी में मोबाइल और गेमिंग से जुड़ी उनकी एक्टिविटीज का जिक्र किया गया है।

परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें कोरियन कल्चर से इस कदर जुड़ गई थीं कि उन्होंने अपने नाम तक बदलकर कोरियाई नाम रख लिए थे। पिता चेतन कुमार ने रोते हुए कहा, “वो कहती थीं - पापा सॉरी, कोरिया ही हमारी जिंदगी है, कोरिया ही हमारा सबसे बड़ा प्यार है, हम इसे छोड़ नहीं सकते।” उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में बच्चियों का मोबाइल इस्तेमाल सीमित कर दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी खास गेम का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सुसाइड नोट से यह साफ है कि बच्चियां कोरियन कंटेंट और ऑनलाइन एक्टिविटीज से गहराई से प्रभावित थीं। सीनियर पुलिस अधिकारी निमिष पटेल ने कहा कि मोबाइल पर रोक लगाए जाने से बच्चियां मानसिक रूप से परेशान थीं। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें हर काम साथ करती थीं और कोविड महामारी के दौरान उनकी गेमिंग की आदत शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट व डायरी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »