PUBG की UAZ जीप Battlegrounds Mobile India के टीज़र में आई नज़र, Erangel Map की भी मिली जानकारी

Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile का ही भारतीय अवतार है, जिसे भारत सरकार द्वारा पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON द्वारा डेवलप किया जा रहा है।

PUBG की UAZ जीप Battlegrounds Mobile India के टीज़र में आई नज़र, Erangel Map की भी मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India भारत में 18 जून हो सकता है लॉन्च
  • 18 मई से शुरू किए गए थे गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन
  • यह गेम यूं तो काफी हद तक पबजी की तरह ही होगा
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India गेम के लिए एक नया टीज़र ज़ारी किया गया है, जिसमें PUBG की UAZ jeep और Erangel नाम के मैप का उल्लेख किया गया है। 15 सेकेंड के इस टीज़र वीडियो को गेम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। बता दें, गेम के यूट्यूब चैनल को हाल ही में चार मिलियन सब्सक्राइबर्स प्राप्त हुए थे। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का भारतीय अवतार है, जिसे भारत सरकार द्वारा पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को दक्षिण कोरियाई डेवलपर KRAFTON ने द्वारा डेवलप किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर बदलाव किए जाएंगे।

PUBG Mobile ने मोबाइल गेमर्स के लिए बैटल रॉयल जॉनर को लोकप्रिय बनाया और इसमें सबसे लोकप्रिय Erangel मैप को लेकर आया है। यह अलग-अलग इलाकों, लोकेशन और गेमप्ले वाला बड़ा मैप है। इस बड़े मैप को पार करने के लिए गेम कई प्रकार के व्हिकल्स को शामिल किया गया है जिसे गेम में रेंडमली पाया जा सकता है। इनमें से एक व्हिकल जीप है, जिसका नाम है UAZ। इस जीप में चार खिलाड़ी एक वक्त पर बैठ सकते हैं, जिसका मतलब यह है कि इस जीप में एक पूरी टीम बैठकर मैप को पार कर सकती है। Erangel मैप के साथ UAZ को बैटलग्राउंड मोबाइल गेम के लिए टीज़ किया गया है। यहां देखिए टीज़र...
 

दिलचस्प बात यह है कि टीज़र में मैप के लिए “Erangle” की जगह “Erangel” स्पेलिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर पिछले टीज़र में माना जा रहा था कि यह नए गेम में मैप का एक नया नाम हो सकता है। पिछले टीज़र में इसे “Erangle” दिखाया गया था। पहले माना जा रहा था कि नाम में यह बदलाव उन अंतर में से एक होने की उम्मीद थी जो बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में मौजूद होंगे लेकिन अब लगता है कि ऐसा नहीं होगा।

Krafton ने फिलहाल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की रिलीज़ तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन अटकले लगाई जा रही है कि यह गेम 18 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए 18 मई से शुरू हुई थी, जिसका ऐलान पिछले महीने किया गया था। यह गेम यूं तो काफी हद तक पबजी की तरह ही है, लेकिन इसमें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर कुछ बदलाव भी पेश किए गए हैं। PUBG Mobile गेम को भारत में पिछले साल सितंबर महीने में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »