PUBG Mobile का पॉप्युलर Erangel मैप Battlegrounds Mobile India में Eragle के नाम से आएगा

Battleground Mobile India के Facebook पेज ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दो चाय के ग्लास दिखाई दे रहे हैं और इनके पास कुछ पोस्टकार्ड रखे हैं। इनमें मैप के लोकेशन दिखाई दे रही हैं।

PUBG Mobile का पॉप्युलर Erangel मैप Battlegrounds Mobile India में Eragle के नाम से आएगा

Battlegrounds Mobile India में शामिल हो सकते हैं PUBG Mobile India के मैप्स

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile का सबसे पुराना और बेहद लोकप्रिय मैप है Erangel
  • Battlegrounds Mobile India में Erangle के नाम से आएगा
  • इससे पहले बिना नाम लिए डेवलपर Sanhok मैप को भी कर चुका है टीज़
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India के अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है और डेवलपर KRAFTON ने गेम को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में डेवलपर ने गेम का एक मैप टीज़ किया था, जो Sanhok जैसा प्रतीत होता है और अब एक और मैप टीज़ किया है, जो PUBG Mobile के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय मैप Erangle है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को PUBG Mobile India के बदले हुए नाम के साथ रिलीज़ किया जा रहा है। बता दें कि PUBG Mobile को सरकार ने पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप्स और गेम्स के साथ बैन कर दिया था, जिसके बाद नवंबर 2020 में KRAFTON ने पबजी मोबाइल इंडिया की घोषणा की थी। नए गेम की रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई को गूगल प्ले स्टोर पर शुरू हो गए थे।

Battleground Mobile India के Facebook पेज ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दो चाय के ग्लास दिखाई दे रहे हैं और इनके पास कुछ पोस्टकार्ड रखे हैं। इनमें मैप के लोकेशन दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक में Erangle लिखा है। बता दें कि PUBG Mobile गेम में सबसे पहला मैप Erangel ही था। यह पुराना होने के साथ-साथ गेम का सबसे लोकप्रिय मैप भी है। यूं तो डेवलपर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह मैप पिछले मैप के समान होगा या अलग, लेकिन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की Google Play Store लिस्टिंग पर साझा की गई तस्वीरों में इस मैप के कुछ लोकेशन को दिखाया गया है, जो जानी-पहचानी हैं। इनसे यह भी पता चलता है कि गेम में Miramar मैप भी शामिल होगा।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का गेमप्ले पबजी मोबाइल के समान हो सकता है। गेम की घोषणा के समय क्राफ्टॉन ने कहा था कि इस गेम में कुछ भारत विशिष्ट बदलाव होंगे। इनमें मैप के नाम के अक्षर में एक बदलाव भी शामिल होगा। शायद आपने नोटिस न किया हो, पबजी मोबाइल में इस मैप का नाम Erangle था, लेकिन टीज़र में मैप के नाम आखिरी अक्षर बदले हुए हैं। इस मैप का नाम Erangel लिखा हुआ है।

कुछ हफ्ते पहले, KRAFTON ने 4x4 मैप में से एक को टीज़ किया था, जो Sanhok जैसा प्रतीत होता है। हालांकि इसमें नक्शे के नाम का जिक्र नहीं था। ऐसा लगता है कि Erangel की तरह ही Sanhok को भी बदले नाम से पेश किया जाए। Battlegrounds Mobile India देश में Android यूज़र्स के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और इसके 18 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, KRAFTON ने अभी तक आधिकारिक रिलीज़ की तारीख साझा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »