200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

सिंगल डिवाइस चार्जिंग में यह 100W की आउटपुट दे सकता है।

200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Amazon

Ugreen Nexode Pro पावर बैंक खासतौर पर लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • Ugreen Nexode Pro पावर बैंक में 25000mAh की बैटरी दी गई है।
  • कंपनी के अनुसार इसमें 200W तक की आउटपुट दी गई है।
  • पावर बैंक में दो बिल्ट-इन केबल दी गई हैं।
विज्ञापन

Ugreen की ओर से नया Nexode Pro पावर बैंक लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह पावर बैंक खासतौर पर लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 25000mAh की बैटरी आती है। पावर बैंक में दो बिल्ट-इन केबल दी गई हैं। यह एक अतिरिक्त USB पोर्ट के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें 200W तक की आउटपुट दी गई है। इसी के साथ पावर बैंक में स्मार्ट डिस्प्ले भी दिया गया है। आइए जानते हैं Ugreen Nexode Pro पावर बैंक के बारे में सभी खास बातें। 

Ugreen Nexode Pro power bank price

Ugreen Nexode Pro पावर बैंक को कंपनी ने UK, Germany जैसे मार्केट्स में पेश किया है। UK में इसकी कीमत £89.99 (लगभग 11,000 रुपये) है। जबकि जर्मनी में इसे €99.99 (लगभग 10,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पावर बैंक कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है। 

Ugreen Nexode Pro power bank features

Ugreen Nexode Pro पावर बैंक में 25000mAh की बैटरी दी गई है। यह पावर बैंक बिल्ट-इन केबल के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि Nexode Pro पावर बैंक में 200W की कम्बाइंड आउटपुट दी गई है। इसमें 2.2 फीट की रिट्रेक्टेबल केबल मिलती है। इसके साथ ही इसमें 1.2 फीट की छोटी केबल आती है जो लैनयार्ड की तरह इस्तेमाल की जा सकती है। 

इसमें एक्स्ट्रा USB-C और USB-A पोर्ट्स मिलते हैं। यह एक बार में चार डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को कई घंटों तक बैकअप दे सकता है। कंपनी के अनुसार, यह 13 इंच MacbBook Air को 1.3 बार तक फुल चार्ज कर सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro को 5 बार चार्ज कर सकता है। 

इसके बिल्ट-इन केबल की मदद से सिंगल डिवाइस चार्जिंग में यह 100W की आउटपुट दे सकता है। अधिकतम आउटपुट 200W की बताई गई है। चार डिवाइसेज को एकसाथ चार्ज करते समय भी यह एक यूएसबी केबल से 100W की आउटपुट दे सकता है। यानी एक लैपटॉप को फुल स्पीड चार्ज करते हुए भी यह बाकी डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। पावर बैंक में TFT स्मार्ट डिस्प्ले मिलता है। इसमें डिवाइस की बची हुई बैटरी, चार्जिंग आउटपुट और बैटरी हेल्थ जैसी जानकारी दिखती है। डिवाइस के डाइमेंशन 158 x 54 x 50 mm हैं, और वजन 631 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »