अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट

NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है।

अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट

एस्टरॉयड का खतरा एक बार फिर से पृथ्वी की ओर आ रहा है।

ख़ास बातें
  • NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है।
  • एस्टरॉयड 9 फरवरी को एक के बाद एक, धरती के पास से गुजरने वाले हैं।
  • किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन

एस्टरॉयड का खतरा एक बार फिर से पृथ्वी की ओर आ रहा है। ये खगोलीय पिंड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं और ग्रहों के करीब से होकर गुजरते हैं। लेकिन किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो। NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है। इनमें से एक एस्टरॉयड तो इतनी पास से गुजरने वाला है, जितना कि चंद्रमा हमारी धरती के करीब है। आइए जानते हैं, इन पांच बड़ी चट्टानों से पृथ्वी को कितना खतरा बताया गया है। 

NASA की JPL एस्टरॉयड को ट्रैक करती है जिसने आज पांच एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड 9 फरवरी को एक के बाद एक, धरती के पास से गुजरने वाले हैं। एस्टरॉयड 2026 CS धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 36 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 10.90 लाख किलोमीटर होगी। 

एस्टरॉयड 2026 BY1 भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 64 फीट का बताया गया है। यह एक घर जितना बड़ा है। यह धरती के काफी करीब आने वाला है और इसकी दूरी धरती से 38.30 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा एस्टरॉयड 2026 BU2 भी धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 100 फीट का बताया गया है। यह एक हवाई जहाज के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी 62.30 किलोमीटर रह जाएगी। 

9 फरवरी को ही एक और एस्टरॉयड भी पृथ्वी के करीब बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2025 CC बताया गया है। इसका साइज 34 फीट बताया गया है। यह किसी मकान के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूसरी 67.40 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 5वां एस्टरॉयड 2021 CZ5 बताया गया है। यह 73 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 70 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। हालांकि नासा की ओर से इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, NASA JPL, asteroid 2025 CC
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »