OPPO K14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ LCD डिस्प्ले मिलने वाला है।
Photo Credit: Oppo
OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।
OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन के लॉन्च के लिए Flipkart ई-कॉमर्स साइट पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन में धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। बजट प्राइस में आने वाला है यह फोन डिस्प्ले, बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में बेहतरीन फीचर्स से लैस बताया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी, 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। यह फोन 50MP मेन कैमरा से लैस होगा। इसमें IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। आइए जानते हैं डिटेल्स।
OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart पर पेश करने वाली है। 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे के लिए लॉन्च का समय निर्धारित किया गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन की कीमत के बारे में अभी तक घोषणा नहीं की गई है।
OPPO K14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाला है। कहा गया है कि सुपर स्मूद डिस्प्ले अनुभव इसमें मिलने वाला है। फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। यह पंचहोल डिजाइन के साथ आने वाला है। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, सिंगल चार्ज में फोन 22.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 882.1 घंटे का प्लेबैक होने का दावा किया गया है। 11 घंटे से ज्यादा की गेमिंग इसमें की जा सकती है।
OPPO K14x 5G फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह AI फीचर्स से लैस होगा। फोन को Prism Violet और Ice Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। यह Color OS 15 सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में पावर शेयरिंग फीचर भी दिया गया है। यानी यह रीवर्स चार्जिंग कर सकेगा। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!