Netflix के लिए भारत में बड़ी मुश्किल, होम मिनिस्ट्री कर रही आरोपों की जांच

देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट को बढ़ाया है

Netflix के लिए भारत में बड़ी मुश्किल, होम मिनिस्ट्री कर रही आरोपों की जांच

पिछले कुछ वर्षों में नेटफ्लिक्स का बिजनेस तेजी से बढ़ा है

ख़ास बातें
  • इस जांच के दायरे में वीजा के उल्लंघन और भेदभाव के आरोप शामिल हैं
  • देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट बढ़ाया है
विज्ञापन
अमेरिकी की स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix के देश में कारोबारी तरीकों की जांच की जा रही है। इस जांच के दायरे में वीजा के उल्लंघन और भेदभाव के आरोप शामिल हैं। इस बारे में होम मिनिस्ट्री के अधिकारी ने 20 जुलाई को देश में Netflix की बिजनेस और लीगल डिविजन की पूर्व डायरेक्टर को ईमेल भेजी थी। 

Reuters ने यह ईमेल देखी है। नेटफ्लिक्स की पूर्व डायरेक्टर, Nandini Mehta को यह ईमेल होम मिनिस्ट्री के फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के अधिकारी, Deepak Yadav की ओर से भेजी गई थी। हालांकि, मेहता ने चार वर्ष पहले कंपनी को छोड़ दिया था। मेहता को भेजी गई इस ईमेल में यादव ने लिखा है, "यह देश में नेटफ्लिक्स के कारोबारी तरीकों से जुड़े वीजा और टैक्स के उल्लंघनों के बारे में है। हमें इस बारे में विवरण मिले हैं। इसमें देश में गलत कारोबारी तरीकों में जातीय भेदभाव के मामले भी शामिल हैं।" 

इस बारे में मेहता ने ईमेल से दिए एक स्टेटमेंट में कहा कि उन्होंने कथित तौर पर गलत तरीके से बर्खास्तगी के साथ ही जातीय और लैंगिक भेदभाव के लिए अमेरिका में नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है। मेहता ने कहा कि वह देश में जांच का स्वागत करती हैं और उन्हें उम्मीद है कि अथॉरिटीज अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करेंगी। हालांकि, सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बारे में यादव ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का होम मिनिस्ट्री और FRRO ने उत्तर नहीं दिया। 

नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को केंद्र सरकार की ओर से की जा रही जांच की जानकारी नहीं है। देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट को बढ़ाया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स को अपने कंटेंट को लेकर अक्सर निंदा का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में इसे एक विमान अपहरण पर बनी सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध और सरकार की नाराजगी के बाद इसमें नए डिस्क्लेमर जोड़ने पड़े थे। पिछले वर्ष नेटफ्लिक्स को टैक्स डिमांड का एक नोटिस भी भेजा गया था। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »