सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।