• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • MG Motor की Windsor EV के प्राइस का खुलासा, बैटरी के साथ 13.50 लाख रुपये में बेस वेरिएंट

MG Motor की Windsor EV के प्राइस का खुलासा, बैटरी के साथ 13.50 लाख रुपये में बेस वेरिएंट

यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है

MG Motor की Windsor EV के प्राइस का खुलासा, बैटरी के साथ 13.50 लाख रुपये में बेस वेरिएंट

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 331 किलोमीटर की है

ख़ास बातें
  • इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं
  • Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं
  • इसके लिए बुकिंग्स तीन अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में इस सेगमेंट में MG Motor ने Windsor EV को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसकी प्राइस रेंज की जानकारी दी है। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसके एक्स-शोरूम प्राइस में बैटरी की कॉस्ट शामिल है। इस वजह से Windsor EV के बेस वेरिएंट का प्राइस बैटरी रेंटल के ऑप्शन से 3.5 लाख रुपये ज्यादा है। इसे बैटरी रेटल के ऑप्शन के साथ खरीदने पर लगभग 10 लाख रुपये का प्राइस होगा। इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल देना होगा। 

इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल से सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और Tata Motors की Nexon EV से होगा।  MG Motor ने अपने EV को अफोर्डेबल बनाने के लिए बैटरी रेंटल का ऑप्शन शुरू किया है। इससे कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार Comet EV का शुरुआती प्राइस घटकर 4.99 लाख रुपये हो गया है। इसके लिए कस्टमर्स को 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर का प्राइस देना होगा। 

Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी ब्लैक लेदरेट सीट्स दी हई हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। Windsor EV के लिए बुकिंग्स तीन अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 

इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी 38 kWh की बैटरी 136  PS की पावर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 331 किलोमीटर की है।  Windsor EV के शुरुआती कस्टमर्स को बैटरी पर फुल वॉरंटी मिलेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »