• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Netflix, Disney+, Amazon Prime Video जैसी सर्विस के पासवर्ड शेयर करना कानूनन जुर्म! जानें सब कुछ

Netflix, Disney+, Amazon Prime Video जैसी सर्विस के पासवर्ड शेयर करना कानूनन जुर्म! जानें सब कुछ

ब्रिटेन के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (IPO) ने अपने पायरेसी गाइडलाइन्स को अपडेट किया है, जिसके तहत "स्ट्रीमिंग सर्विस पर पासवर्ड शेयर करना" कानूनी रूप से "कॉपीराइट कानून को तोड़ना" माना जाएगा।

Netflix, Disney+, Amazon Prime Video जैसी सर्विस के पासवर्ड शेयर करना कानूनन जुर्म! जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस ने पायरेसी गाइडलाइन्स अपडेट की
  • पासवर्ड शेयर करने वाले पर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन का आरोप लग सकता है
  • इसमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म शामिल
विज्ञापन
स्ट्रीमिंग सर्विस, जिन्हें OTT प्लेटफॉर्म भी कहते हैं, कई लोगों की जेब के लिए महंगे होते हैं और यही कारण है कि दोस्त और परिवार के लोग अकसर एक-दूसरे के साथ अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस की लॉग-इन डिटेल्स को शेयर करते हैं। ऐसा भारत में ही नहीं, दुनिया भर में किया जाता है और कहीं न कहीं ये स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को परेशान भी करता है। हालांकि, Netflix, Disney+, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म के लिए अच्छी खबर ये हो सकती है कि अब, ब्रिटिश सरकार द्वारा कथित तौर पर नई पाइरेसी गाइडलाइन्स जारी की गई है, जिसमें यूके में पासवर्ड शेयर करने वाले व्यक्ति पर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा सकता है।

TorrentFreak के अनुसार, ब्रिटेन के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (IPO) ने अपने पायरेसी गाइडलाइन्स को अपडेट किया है, जिसके तहत "स्ट्रीमिंग सर्विस पर पासवर्ड शेयर करना" कानूनी रूप से "कॉपीराइट कानून को तोड़ना" माना जाएगा। इसमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। 

वेबसाइट को IPO ने बताया कि, (अनुवादित) "आपराधिक और नागरिक कानून में कई प्रावधान हैं जो पासवर्ड साझा करने के मामले में लागू हो सकते हैं, जहां यूजर को बिना भुगतान के कॉपीराइट संरक्षित कंटेंट का एक्सेस देने का इरादा जाहिर हो।"

आईपीओ ने आगे यह भी कहा कि "इन प्रावधानों में परिस्थितियों के आधार पर अनुबंध शर्तों का उल्लंघन, धोखाधड़ी या सेकंडरी कॉपीराइट की अवहेलना जैसे उल्लंघन शामिल हो सकते हैं।"

रिपोर्ट आगे बताती है कि अपने इतिहास में पहली बार, Netflix सब्सक्रिप्शन की संख्या इस साल की शुरुआत में घट गई और इस स्पेस में कंपनी का प्रतिद्वंद्वियों Amazon Prime, Disney+, HBO और दर्जनों अन्य से जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में Netflix के लिए पासवर्ड शेयरिंग एक बड़ी सरदर्दी साबित हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Disney Plus Hotstar, Amazon Prime, password sharing
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »