IPL के दम पर JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स हुए 20 करोड़ से ज्यादा

यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बिलिनेयर Mukesh Ambani की Reliance Industries और Walt Disney का ज्वाइंट वेंचर है

IPL के दम पर JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स हुए 20 करोड़ से ज्यादा

इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान हैं

ख़ास बातें
  • JioHotstar कम फीस और स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के साथ यूजर्स बेस बढ़ा रही है
  • यूजर्स की संख्या में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस है
  • इससे आगे Netflix और Amazon की Prime Video हैं
विज्ञापन
देश के सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो गई है। लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लाइव ब्रॉडकास्ट से JioHotstar को सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह बिलिनेयर Mukesh Ambani की Reliance Industries और Walt Disney का ज्वाइंट वेंचर है। 

Bloomberg News की रिपोर्ट में JioHotstar के वाइस चेयरमैन, Uday Shankar के हवाले से बताया गया है, "इसके  साथ ही हम दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विसेज में एक बन गए हैं।" उनका कहना था कि बहुत कम अवधि में इतने अधिक पेड सब्सक्राइबर्स हासिल करना बहुत अच्छा प्रदर्शन है। यूजर्स की संख्या के लिहाज से दुनिया में JioHotstar तीसरी सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस बन गई है। इससे आगे Netflix और Amazon की Prime Video हैं। भारत में इन तीनों वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज के बीच मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए कड़ा कॉम्पिटिशन है। 

JioHotstar कम फीस और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के साथ सब्सक्राइबर्स को खींचने की कोशिश में है। Netflix ने देश में लोकल कंटेंट को बढ़ाने की स्ट्रैटेजी अपनाई है और Prime Video ने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए Apple TV+ और Crunchyroll के साथ टाई-अप किया है। हाल ही में JioHotstar ने बताया था कि नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग तीन लाख घंटे के कंटेंट के साथ ही स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव कवरेज भी होगी। 

इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान हैं। इसका मतलब है कि भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और वे हाई रिजॉल्यूशन पर कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे। JioCinema और  Disney+ Hotstar के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को ऑटोमैटिक तरीके से नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है। JioHotstar पर 10 भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है। इस पर Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros, Discovery HBO और Paramount से कंटेंट भी देखा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि इस प्लेटफॉर्म पर इवेंट्स के इंटरनेशनल प्रीमियर्स को भी दिखाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर Sparks कहा जा रहा एक नया सेक्शन शुरू किया गया है। इसमें अलग फॉर्मेट्स के जरिए लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाया जाएगा। Reliance Jio ने IPL के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है, जिससे कंपनी के मौजूदा और नए यूजर्स इस लोकप्रिय क्रिकेट इवेंट को देख सकेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »