EV में भी Xiaomi का दमदार प्रदर्शन, SU7 की मैन्युफैक्चरिंग 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा

कंपनी इसके लिए एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 22:48 IST
ख़ास बातें
  • इस EV में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है
  • यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है
  • SU7 में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है

इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है

चीन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष कंपनी ने SU7 के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में एंट्री की थी। शाओमी ने बताया है कि SU7 की मैन्युफैक्चरिंग एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में भी प्रदर्शित किया गया था। 

इस EV में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का चीन में प्राइस लगभग 2,15,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) और SU7 Max का लगभग तीन लाख युआन (लगभग 35.30 लाख रुपये) का है। देश में इसके लॉन्च के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

SU7 में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी इंफोटेनमेंट यूनिट व्हीकल के कंट्रोल हब के तौर पर भी कार्य करती है। SU7 के साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर्स हैं और यह Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ है।  शाओमी इसके लिए एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में चीन में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भी EV के लॉन्च की योजना बनाई थी। कंपनी ने इसके लिए बड़ा खर्च भी किया था। हालांकि. एपल ने इस योजना को रद्द कर दिया है। 

अमेरिकी EV मेकर Tesla के लिए भी चीन एक बड़ा मार्केट है। हालांकि, कंपनी को BYD जैसी चाइनीज EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। शाओमी की SUV7 भी टेस्ला के लिए एक चुनौती बन सकती है। SU7 में शाओमी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। चीन के ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। पिछले वर्ष टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर डिस्काउंट दिया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.