TVS का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, 650W के चार्जर की कॉस्ट शामिल

पिछले कुछ महीनों में iQube की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में Ola Electric पहले स्थान पर है

TVS का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ महंगा, 650W के चार्जर की कॉस्ट शामिल

इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है

ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में Ola Electric पहले स्थान पर है
  • TVS Motor ने पिछले महीने 3,06,224 यूनिट्स की बिक्री की है
  • पिछले कुछ महीनों में iQube की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइसेज बढ़ा दिए हैं। नए प्राइसेज में चार्जर की कॉस्ट भी शामिल की गई है। पिछले कुछ महीनों में iQube की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Ola Electric पहले स्थान पर है। 

iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 1.66 लाख रुपये और iQube S का 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) हो गया है। इस प्राइस में FAME II सब्सिडी शामिल नहीं है। दोनों वेरिएंट्स के प्राइसेज 9,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। इन प्राइस में FAME II सब्सिडी जोड़ने पर iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट का प्राइस 1.21 लाख रुपये और iQube S का 1.32 लाख रुपये हो जाएगा। इन प्राइसेज में 650 W के चार्जर की कॉस्ट शामिल है। हालांकि, एक अतिरिक्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ iQube S का प्राइस 9,440 रुपये और बढ़ गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। 

TVS Motor ने पिछले महीने 3,06,224 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने अप्रैल में टू-व्हीलर की कुल 2,94,786 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने से लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ है। कंपनी की देश में टू-व्हीलर की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 2,32,956 यूनिट्स हो गई। TVS Motor की मोटरसाइकिल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,52,365 यूनिट्स की रही। कंपनी की स्कूटर की बिक्री लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,07,496 यूनिट्स की थी। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का पिछले महीने अच्छा प्रदर्शन रहा। इसकी 6,227 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 1,420 यूनिट्स की थी। 

हाल ही में iQube ने एक लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया था। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। हालांकि, पिछले महीने कंपनी के थ्री-व्हीलर्स की बिक्री घटकर 11,438 यूनिट्स रह गई। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 15,286 यूनिट्स की थी। TVS ने बताया कि था iQube के तीन वेरिएंट्स के अलावा आगामी महीनों में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की योजना iQube की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसका मासिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 25,000 यूनिट करने की है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »