टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी

देश में टेस्ला के मॉडल Y को शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में इस इलेक्ट्रिक कार की सड़कों पर टेस्टिंग को देखा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2025 14:21 IST
ख़ास बातें
  • भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है
  • मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है
  • देश में टेस्ला का मॉडल Y शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है

बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी कुछ महीनों से अपने बिजनेस के लिए हायरिंग भी कर रही है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। देश में टेस्ला का पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खुल सकता है। बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी पिछले कुछ महीनों से अपने बिजनेस के लिए हायरिंग भी कर रही है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है। टेस्ला की डीलरशिप्स ने कार एक्सेसरीज, सुपरचार्जर के कंपोनेंट्स, स्पेयर पार्ट्स और मर्चेंडाइज का अमेरिका और चीन से इम्पोर्ट भी किया है। 
Advertisement

देश में टेस्ला के मॉडल Y को शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में इस इलेक्ट्रिक कार की सड़कों पर टेस्टिंग को देखा गया है। कंपनी के मॉडल Y का प्राइस बिना टेक्स के 56,000 डॉलर (48 लाख रुपये से कुछ अधिक) का हो सकता है। हालांकि, अगर टेस्ला अधिक प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार के साथ देश के मार्केट में एंट्री करती है तो इसका कंपनी की सेल्स पर असर हो सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि टेस्ला अपने 'Autopilot' सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग कर रही है। ये ड्राइवर्स  'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। 

टेस्ला की ओर से दी गई जॉब पोस्टिंग में अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे गए थे। इन ड्राइवर्स को शहरी परिस्थितियों में कई घंटों तक ड्राइविंग करनी होगी। चुने गए ड्राइवर्स को टेस्ला के एडवांस्ड सेंसर मैकेनिज्म के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। इसमें एक्सटर्नल कैमरे और कंप्यूटर विजन शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि आवेदन करने वाले ड्राइवर्स को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) फीचर्स की जानकारी होनी चाहिए। कंपनी के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का डिजाइन सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.