कंपनी इस स्टोर के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। गूगल के लिए भारत एक महत्वपूर्व ग्रोथ मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने देश में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। गूगल के पास अमेरिका में पांच फिजिकल रिटेल स्टोर्स हैं। इन स्टोर्स में Pixel स्मार्टफोन्स, वॉचेज और बड्स जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है।
वोडा-आइडिया ने इस साल जून महीने में दिल्ली में 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। कंपनी ने जून से जनवरी के बीच इस सर्कल में 3.21 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को ऐड किया है।
लंबे समय से चल रहे विवाद की सुनवाई सिंगापुर मध्यस्थता पैनल द्वारा की जा रही है, लेकिन दोनों ही पक्ष पैनल द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को लागू करने या रद्द करने के लिए भारतीय अदालतों में भी मुकदमे लड़ रहे हैं।