Drivers

Drivers - ख़बरें

  • Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
    Nothing ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन Headphone (1) Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Headphone (1) का अपग्रेडेड मॉडल है। इसमें 40mm बास ड्राइवर के साथ प्रिसीजन डायनेमिक ड्राइवर और xMEMS ट्रेबल ड्राइवर दिया गया है। हेडफोन में 46dB तक Adaptive ANC, LDAC कनेक्टिविटी और डायनामिक Spatial ऑडियो मिलता है। इसमें 1,060mAh की बैटरी दी गई है, जो ANC बंद होने पर AAC के साथ 68 घंटे तक चल सकती है। इसकी ग्लोबल कीमत $399, £349 और €349 रखी गई है।
  • Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
    Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers, 55dB तक Dynamic ANC और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Wear Detection और IP54 रेटिंग भी दी गई है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
    Uber पर ड्राइवरों के अकाउंट को ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए सस्पेंड और डीएक्टिवेट करने के मामले में करीब €825 मिलियन यानी ₹9,000 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई नीदरलैंड्स के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने की है। मामला 2018 से 2022 के बीच की गतिविधियों से जुड़ा है। रेगुलेटर के मुताबिक, कुछ मामलों में ड्राइवरों के खिलाफ ऐसे फैसले लिए गए जिनमें पर्याप्त मानवीय समीक्षा नहीं थी। Uber ने आरोपों से असहमति जताते हुए जुर्माने को अनुपातहीन बताया है और फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। यह GDPR के तहत अब तक के सबसे बड़े जुर्मानों में शामिल है।
  • iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
    iQOO ने चीन में नए TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 149 युआन यानी करीब ₹1,800 रखी गई है। ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट के साथ AAC, SBC और LC3 कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें 35dB इंटेलिजेंट ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। गेमिंग के दौरान 42ms तक की लो लेटेंसी का दावा किया गया है। Bluetooth 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन के साथ ईयरबड्स 11.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
  • Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
    Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। यह 160W RMS आउटपुट, Quad Driver स्पीकर सिस्टम, Bluetooth 5.3 और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट के साथ आता है। स्पीकर में दो वायरलेस माइक्रोफोन, 9 RGB लाइटिंग मोड्स, माइक्रोफोन और गिटार इनपुट, साथ ही 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें USB, AUX और 32GB तक USB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Reliance Digital के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च, डुअल ड्राइवर्स और 3D ऑडियो के साथ आया हेडफोन, जानें कीमत
    boAt ने भारतीय बाजार में अपना नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। इसकी लॉन्च कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह हेडफोन 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation, Dual Drivers, Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है, जबकि 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, AI ENx कॉलिंग टेक्नोलॉजी, Memory Foam ईयर कुशन्स और boAt Hearables App के जरिए कस्टमाइजेशन का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें
    Bharat Taxi को लेकर हाल ही में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा एक बयान में कहा गया कि सरकार ने नई सहकारिता राइड सर्विस को खासतौर पर ड्राइवर्स को लाभ पहुंचाने के मकसद से लॉन्च किया था। जिसके मुताबिक, भारत टैक्सी उस बुनियादी विचार के आधार पर डिजाइन की गई है जिसमें, जब प्लेटफॉर्म पैसा कमाता है तो ड्राइवरों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलना चाहिए। संस्था अपने मुनाफे का 80 प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों में उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर बांटेगी, जबकि 20 प्रतिशत हिस्सा संगठन के भीतर संचालन और भविष्य के विस्तार के लिए रखा जाएगा।
  • Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास
    सरकार समर्थित Bharat Taxi ने भारत के राइड हाइलिंग मार्केट में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च हुए इस प्लेटफॉर्म को कोऑपरेटिव ओन्ड मॉडल पर तैयार किया गया है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं। Ministry of Cooperation के सपोर्ट वाले Bharat Taxi में जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप जैसे फीचर्स का दावा किया गया है। फिलहाल यह ऐप ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा देता है।
  • भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla
    कंपनी अपने 'Autopilot' सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग कर रही है। ये ड्राइवर्स 'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। टेस्ला की ओर से दी गई जॉब पोस्टिंग में अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे गए हैं।
  • EV खरीदने वाले 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का दोबारा पेट्रोल, डीजल व्हीकल लेने का इरादा नहीं
    इन व्हीकल्स को लेकर एक इंटरनेशनल सर्वे में शामिल अधिकतर लोगों ने कहा है कि वे दोबारा पेट्रोल या डीजल इंजन वाले व्हीकल को नहीं खरीदेंगे। Global EV Driver Survey को कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्राइवर्स एसोसिएशंस के नेटवर्क Global EV Alliance ने आयोजित किया था। इस सर्वे में भारत सहित 18 देशों में लगभग 23,000 EV मालिकों से प्रश्न पूछे गए थे।
  • Ola, Uber ग्राहकों से AC चलाने के लिए 5 रुपये प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा चार्ज लिए जाने वाला मैसेज वायरल
    AC की मांग करके ड्राइवर को आत्महत्या करने पर मजबूर न करें, पहले ही कंपनी ने 30-40 प्रतिशत कमीशन से हमारी कमर तोड़ रखी है।
  • Uber के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा
    देश में उबर ने Tata Motors के साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत उबर को टाटा मोटर्स के 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी
  • Uber ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवरों को देगी 178 मिलियन डॉलर (Rs 14 अरब से ज्यादा) का मुआवजा, जानें क्यो
    टैक्सी ड्राइवर निक एंड्रियानकिस ने रिपोर्टरों से कहा कि जब Uber देश में आया तो उन्हें अपना 40 साल पुराना टैक्सी कारोबार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  • कैब ड्राइवर के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन आए 9 हजार करोड़ रुपये और फिर ...
    राजकुमार नामक कैब ड्राइवर, जो तमिलनाडू के पालानी का निवासी बताया जाता है, के बैंक अकाउंट में 9 सितंबर को 9 हजार करोड़ रुपये जमा हो गए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »