Delhi

Delhi - ख़बरें

  • Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
    सर्दियों की शुरुआत के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगता है। घरों और ऑफिस में प्रदूषण को कम करने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाए जाते हैं जो कि हवा में मौजूद गंदगी से लेकर, बदबू, धूल के कण, वायरस, बैक्टीरिया और हानिकारक गैसों को खत्म करके स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं।
  • Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
    बढ़ते Air Pollution के बीच बाहर निकलते समय सही मास्क पहनना जरूरी है। बाजार में N95, N99 और KN95 जैसे कई मास्क मौजूद हैं, लेकिन इनकी फिल्ट्रेशन क्षमता और स्टैंडर्ड अलग-अलग हैं। N95 कम से कम 95 प्रतिशत, N99 कम से कम 99 प्रतिशत और KN95 कम से कम 95 प्रतिशत टेस्ट एयरोसोल कणों को फिल्टर करने का मानक पूरा करते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि इन तीनों मास्क में क्या अंतर है, सर्जिकल मास्क प्रदूषण से कितना बचाव करता है और मास्क खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
    दिल्ली में दिवाली के बाद AQI का लेवल 700 के पार पहुंच गया और ऐसे में अगर कार ड्राइव करके बाहर जाते हैं तो साफ हवा के लिए कार में एयर प्यूरीफायर से काफी हद तक साफ हवा मिल सकती है। अमेजन पर इस वक्त ₹2,000 से एयर प्यूरीफायर की शुरुआत हो रही है जो कि ₹5,000 तक जाते हैं, जिन पर सेल के दौरान डिस्काउंट मिल रहा है।
  • दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
    दिल्ली में दिवाली से हवा काफी ज्यादा प्रदूषित हो गई है और ऐसे में घरों से बाहर निकलने पर सीधे प्रदूषण नजर आ रहा है। घरों में या ऑफिस में अगर आप एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करते हैं तो प्रदूषण काफी हद तक कम हो सकता है। अमेजन पर दिवाली सेल में ₹10 हजार के बजट में 5 एयर प्यूरिफायर पर बेस्ट डील मिल रही है।
  • Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ता प्रदूषण घर के अंदर की हवा को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में Air Purifier खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना चाहिए। सही डिवाइस चुनने के लिए HEPA Filter की क्वालिटी, CADR और कमरे के साइज पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा ACH, Activated Carbon Filter, PM2.5 Sensor और Auto Mode जैसे फीचर्स भी काम आ सकते हैं। खरीदारी से पहले Noise Level, बिजली की खपत और Replacement Filter की कीमत जरूर जांचें। जानें अपने घर के लिए सही Air Purifier कैसे चुनें।
  • Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
    दिल्ली में सरकार ने दिवाली से पहले Delhi Liquor Booking ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए घर बैठे शराब को खरीद पाएंगे। यह ऐप शराब के उपलब्ध ब्रांड्स को देखने, बोतल के साइज का चयन करने, कितनी शराब की मात्रा खरीदनी चाहिए इसका चयन करने के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देती है। हालांकि, शराब लेने के लिए चयनित स्टोर पर जाना होगा।
  • Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
    दिल्ली पुलिस ने करीब ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर ठगी की रकम हासिल करने के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट में 98,592 रुपये आए थे। इस मामले के साथ बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के पैसे आने पर कानूनी कार्रवाई और जांच से जुड़े सवाल भी उठते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के एक अलग मामले में ठगी की रकम के मनी ट्रेल की जांच को अहम बताया गया। जानें डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कैसे बचें और अपने बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल होने से कैसे रोकें।
  • Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
    Redmi 15C 5G Prime Edition को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर करीबन 50% की छूट आ गई है। यानी एमआरपी से आधी कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। 30 हजार रुपये का फोन आपको आधी कीमत, यानी करीबन 15 हजार रुपये में मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स आते हैं। यह 50MP AI कैमरा से लैस किया गया है।
  • Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
    Jantar Mantar Chalo एक फ्री मल्टीप्लेयर ब्राउजर गेम है, जिसे Suraj Kushwah ने बनाया है। वह bugswriter नाम से जाने जाते हैं। इस गेम में खिलाड़ी आंदोलनकारी बनकर लोगों का काफिला तैयार कर सकते हैं और पुलिस की बैरिकेडिंग पार करके जंतर मंतर पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम चुनने पर भीड़ को रोकने, लाठी का इस्तेमाल करने और Tear Gas छोड़ने जैसे एक्शन मिलते हैं। गेम में ऑनलाइन मल्टीप्लेयर के साथ ऑफलाइन प्रैक्टिस का विकल्प भी है। इसे बिना डाउनलोड किए MantarJantar.com पर खेला जा सकता है।
  • गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
    ITMS के जरिए सड़क पर मौजूदा सुविधाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल होगा, जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट सड़क की रियल कंडीशन के हिसाब से तेजी से होगा। दिल्ली पुलिस द्वारा इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा जो कि 42 ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा। इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों में 3 फेज में लागू किया जाएगा और अगले पांच सालों तक संचालन और देखरेख की जाएगी।
  • Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कई नए उपायों की तैयारी है। इनमें 50 फीसदी Work From Home और No PUCC, No Fuel सबसे अहम नियम हैं। इसके अलावा पार्किंग फीस बढ़ाने, कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कुछ दूसरे राज्यों के वाहनों की एंट्री पर पाबंदी जैसे कदम भी शामिल हैं। वहीं CAQM ने संशोधित GRAP भी जारी किया है, जिसमें AQI बढ़ने के साथ चार स्टेज में पाबंदियां लागू होंगी। Stage-4 में AQI 450 से ऊपर पहुंचने पर 50% ऑफिस स्टाफ के साथ काम और बाकी कर्मचारियों के लिए WFH का प्रावधान है।
  • Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते और भाषण देते हैं। दिल्ली सरकार और पुलिस इस पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले पर कई लेवल का सिक्योरिटी कवर किया गया है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान करने के लिए Abhigyan App उपयोग कर रही है।
  • हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
    दिल्ली सरकार 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लाइव कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और अन्य चीजों के बारे में यहां पर पूरी जानकारी दी गई है। लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ₹1500 की आरडी/एफडी की जाएगी और बाकि ₹1 हजार डिजिटल वॉलेट में भेजा जाएगा। वहीं दूसरे विकल्प में लाभार्थी महिला ₹2500 की आरडी/एफडी करवा सकती है।
  • Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
    दिल्ली लक्ष्मी योजना को दिल्ली सरकार 1 अगस्त से शुरू करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली में रहने वाली महिलाएँ आसानी से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के पश्चात् 28 अगस्त को इस स्कीम की पहली किश्त जारी की जाएगी जिसमें प्रत्येक योग्य महिला को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने एक नया कदम उठाया है। सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।

Delhi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »