• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

Harrier EV में डुअल-डोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट और 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स हो सकते हैं

Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी के acti.ev प्लस आर्किटेक्चर की शुरुआत की गई है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के लगभग समान है
  • इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है
  • Harrier EV की सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors के स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन 3 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Expo में Harrier EV को प्रदर्शित किया गया था। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी के acti.ev प्लस आर्किटेक्चर की शुरुआत की गई है। यह परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को जोड़ेगा। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के लगभग समान है। हालांकि, इसके कुछ विशेष एलिमेंट्स इसे एक EV के तौर पर अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ दिया गया है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। 

Harrier EV के रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 10.25 इं फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलेंगी।  Harrier EV में डुअल-डोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट और 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं। इसके केबिन में ब्लैक और व्हाइट डुअल-टोन कलर स्कीम हो सकती है। इसमें एक बड़ा साइज वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है। Harrier EV की सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है। टाटा मोटर्स के EVs में Curvv EV की सिंगल चार्ज में सबसे अधिक लगभग 425 किलोमीटर की रेंज है। 

टाटा मोटर्स ने बताया है कि Harrier EV में ऑल-व्हील ड्राइव, डुअल-मोटर सेटअप होगा। यह इस ड्राइवट्रेन कन्फिग्रेशन के साथ कंपनी का पहला EV है। इसमें सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके डैशबोर्ड की शेप हैरियर के ICE वर्जन के समान हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV का एक अफोर्डेबल वेरिएंट भी लाया जा सकता है। इसमें सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील डाइव सेटअप दिया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »