टेस्ला को लगा झटका, एक दशक में पहली बार गिरी वार्षिक सेल्स

टेस्ला ने चौथी तिमाही में लगभग 4,95,570 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। एनालिस्ट्स ने यह आंकड़ा 5,12,200 यूनिट्स से अधिक रहने का पूर्वानुमान दिया था

टेस्ला को लगा झटका, एक दशक में पहली बार गिरी वार्षिक सेल्स

EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • चौथी तिमाही में रिकॉर्ड डिलीवरी करने के बावजूद टेस्ला की सेल्स घटी है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 17.9 लाख व्हीकल्स बेचे हैं
  • EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) मेकर Tesla की वार्षिक सेल्स एक दशक से अधिक में पहली बार घटी है। चौथी तिमाही में रिकॉर्ड डिलीवरी करने के बावजूद टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 17.9 लाख व्हीकल्स बेचे हैं। 

EV कंपनियों के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। डिमांड कम होने से इनकी सेल्स पर असर पड़ रहा है। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई आगामी सरकार EV पर सब्सिडी को घटा सकती है। इससे इस सेगमेंट में डिमांड पर बड़ा असर हो सकता है। हालांकि, ट्रंप की सरकार में मस्क को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप के चुनाव प्रचार में भी मस्क ने योगदान दिया था। इसका टेस्ला के शेयर को फायदा मिला है। पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी का शेयर तेजी से बढ़ा है। Tesla जल्द भारत में अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

टेस्ला ने चौथी तिमाही में लगभग 4,95,570 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। एनालिस्ट्स ने यह आंकड़ा 5,12,200 यूनिट्स से अधिक रहने का पूर्वानुमान दिया था। पिछले वर्ष कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाया था। टेस्ला की राइवल BYD ने पिछले वर्ष सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। चीन की इस कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। दिसंबर में BYD ने मासिक सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पीछे सब्सिडी और कस्टमर्स को इंसेंटिव्स देना बड़े कारण हैं। 

दिसंबर में BYD ने 5,09,440 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें 2,07,734 EV शामिल हैं। पिछले वर्ष कंपनी की EV की कुल सेल्स लगभग 17.6 लाख यूनिट्स की रही है। कंपनी की वार्षिक सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष तिमाही सेल्स में टेस्ला से BYD पीछे रही है। हालांकि, चौथी तिमाही में इसकी सेल्स तेजी से बढ़ने के कारण टेस्ला से इसका अंतर कम हुआ है। BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal जैसे मॉडल शामिल हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »