Oracle

Oracle - ख़बरें

  • Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
    Oracle को लेकर एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने AI डेटा सेंटर प्लान को फंड करने के लिए बड़े फैसले ले सकती है। इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowen के अनुसार, Oracle 30,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकता है और अपने हेल्थ टेक यूनिट Cerner को बेचने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI के साथ हुए बड़े कॉन्ट्रैक्ट के चलते Oracle पर कैपिटल खर्च का भारी दबाव है। इसी वजह से निवेशक कंपनी की फाइनेंसिंग क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
  • Tesla के चीफ Elon Musk बने 500 अरब डॉलर की वेल्थ हासिल करने वाले पहले शख्स
    अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की सरकार में एडवाइजर रह चुके मस्क के पास एयरोस्पेस से जुड़ी SpaceX के अलावा कुछ अन्य कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है। पिछले कुछ महीनों में टेस्ला के शेयर में तेजी आने का एक बड़ा कारण ट्रंप सरकार से मस्क का हटना और कंपनी पर फोकस करने की उनकी घोषणा है
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स बने Oracle के चेयरमैन Larry Ellison, बिलिनेयर Elon Musk को पीछे छोड़ा
    पिछले लगभग एक वर्ष से मस्क के पास दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब था, जो Ellison ने छीन लिया है। Oracle के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने की वजह से कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इससे डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Ellison की वेल्थ में 101 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »