• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया

TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया

Google के एक पेटेंट में ऐसे AI सिस्टम का जिक्र है, जो यूजर की पसंद, देखने की आदतों और दूसरी जानकारियों के आधार पर उसके लिए खास वीडियो कंटेंट तैयार कर सकता है।

TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया

Photo Credit: AI Generated

Google के पेटेंट में यूजर की पसंद के मुताबिक AI TV चैनल बनाने का आइडिया सामने आया है

ख़ास बातें
  • Google के पेटेंट में यूजर के लिए पर्सनल AI TV चैनल बनाने का आइडिया
  • देखने की आदतों और पसंद के आधार पर AI तैयार कर सकता है वीडियो
  • फिलहाल यह सिर्फ पेटेंट है, Google ने फीचर लॉन्च नहीं किया है
विज्ञापन

Google एक ऐसे AI आधारित टीवी चैनल के आइडिया पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को उनकी पसंद के मुताबिक नए शो देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, इन शो में यूजर खुद भी मुख्य किरदार बन सकेंगे। कंपनी के पेटेंट आवेदन में 'My Channel' नाम के एक फीचर का जिक्र है। इसके तहत AI यूजर की पसंद, वीडियो देखने की हिस्ट्री और दूसरी जानकारियों के आधार पर नए वीडियो तैयार कर सकता है। यूजर को क्राइम, कॉमेडी, रोमांस और साइंस-फिक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर के शो देखने को मिल सकते हैं।

पेटेंट के मुताबिक, यह सिस्टम यूजर की वॉच हिस्ट्री और पसंदीदा जॉनर को एनालाइज करेगा। इसमें YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर देखे गए वीडियो और पसंद किए गए कंटेंट की जानकारी इस्तेमाल की जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस की लोकेशन, IP एड्रेस, भाषा और यूजर की उम्र से जुड़ी जानकारी भी ली जा सकती है।

इन सभी जानकारियों के आधार पर सिस्टम एक AI प्रॉम्प्ट तैयार करेगा। इसके बाद इस प्रॉम्प्ट को Large Language Model (LLM) के पास भेजा जाएगा, जो यूजर की पसंद के हिसाब से वीडियो तैयार करेगा। पेटेंट में यह भी बताया गया है कि ऐसे वीडियो तय समय के अंतराल पर या यूजर की मांग पर बनाए जा सकते हैं।

इस पेटेंट का एक और दिलचस्प हिस्सा यूजर को शो का मुख्य किरदार बनाने से जुड़ा है। इसके लिए सिस्टम यूजर की तस्वीरों से डिजिटल अवतार तैयार कर सकता है। साथ ही, उसकी आवाज की नकल करके AI से तैयार शो के मुख्य किरदार के डायलॉग भी बुलवाए जा सकते हैं।

पेटेंट में एक उदाहरण के तौर पर ऐसे वीडियो का जिक्र है, जिसमें यूजर को कहानी का हीरो बनाया जाता है। AI यूजर की पसंद के मुताबिक क्राइम-कॉमेडी, रोमांटिक कॉमेडी या एक्शन-थ्रिलर जैसी कहानियां तैयार कर सकता है। यानी एक ही यूजर को उसकी पसंद के आधार पर अलग-अलग तरह के शो देखने को मिल सकते हैं।

Google के इस पेटेंट में विज्ञापनों को भी शामिल किया गया है। इसके मुताबिक, AI से तैयार वीडियो में यूजर की पसंद और दूसरी जानकारियों के आधार पर विज्ञापन जोड़े जा सकते हैं। इसके लिए सिस्टम में एक Advertising Stitcher का जिक्र है, जो वीडियो के साथ विज्ञापन जोड़ने का काम करेगा।

पेटेंट में क्रिकेट जैसे लाइव इवेंट का उदाहरण भी दिया गया है। इसके तहत AI किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान यूजर की पसंद और मौजूदा घटनाओं के आधार पर वीडियो तैयार कर सकता है। हालांकि, यह अभी सिर्फ पेटेंट में बताया गया एक संभावित तरीका है।

ध्यान देने वाली बात है कि Google का यह कोई लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक पेटेंट आवेदन है। अमेरिकी पेटेंट कार्यालय (USPTO) में इसे US 2026/0370899 A1 नंबर से पब्लिश किया गया है। पेटेंट ट्रैकिंग वेबसाइट Patentlyze के मुताबिक, इस आवेदन को एग्जामिनर की ओर से रिजेक्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी इसमें बदलाव करके दोबारा आवेदन कर सकती है या अपील कर सकती है। फिलहाल Google ने ऐसे किसी AI टीवी चैनल को लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »