• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Motors ग्रुप की इंटरनेशनल होलसेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 3,22,556 यूनिट्स पर पहुंची

Tata Motors ग्रुप की इंटरनेशनल होलसेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 3,22,556 यूनिट्स पर पहुंची

कंपनी के सभी पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल्स तीसरी तिमाही में लगभग 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 2,24,600 यूनिट्स की रही

Tata Motors ग्रुप की इंटरनेशनल होलसेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 3,22,556 यूनिट्स पर पहुंची

इसमें कंपनी की प्रीमियम व्हीकल्स की यूनिट्स Jaguar Land Rover की होलसेल शामिल है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 'Ace' की डिलीवरी शुरू कर दी है
  • Jaguar Land Rover की होलसेल्स 92,345 यूनिट्स की थी
  • देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में इंटरनेशनल होलसेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 3,22,556 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें कंपनी की प्रीमियम व्हीकल्स की यूनिट्स Jaguar Land Rover की होलसेल शामिल है। 

हालांकि, टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स और Tata Daewoo रेंज की इंटरनेशनल होलसेल्स पिछले फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत घटकर 97,956 यूनिट्स की रही। कंपनी के सभी पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल्स तीसरी तिमाही में लगभग 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 2,24,600 यूनिट्स की रही। Jaguar Land Rover की होलसेल्स 92,345 यूनिट्स की थी, जबकि Jaguar के लिए यह आंकड़ा 16,275 यूनिट्स का रहा। Land Rover ने 76,070 यूनिट्स की होलसेल्स हासिल की है। टाटा मोटर्स ऑटो एक्स्पो में कई नए व्हीकल्स प्रदर्शित कर रही है।   

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक 'Ace' को कस्टमर्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की 10 शहरों में डिलीवरी शुरू की है। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर हैं।  

इसकी शुरुआती 25 यूनिट्स की डिलीवरी ई-कॉमर्स और FMCG से जुड़ी कंपनियों और उनके लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स को की गई है। इनमें Amazon, Delhivery, DHL, FedEx, Flipkart, Johnson & Johnson Consumer Health, MoEVing, Safexpress और Trent शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष Ace EV को पेश किया था। इसके लिए शुरुआत में लगभग 39,000 यूनिट्स के ऑर्डर्स Amazon, BigBasket, City Link, DOT, Flipkart, LetsTransport, MoEVing और Yelo EV जैसी कंपनियों ने दिए थे। कंपनी ने बताया है कि यह उसके EVOGEN पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाला पहला प्रोडक्ट है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 154 किलोमीटर की है। इसके साथ कंपनी पांच वर्ष का मुफ्त सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी दे रही है। टाटा मोटर्स ने अपने मिनी ट्रक Ace को कम्बश्चन इंजन के साथ लगभग 17 वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसकी 20 लाख से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की थी। देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Tata Motors, Increase, EV, Market, Wholesales, Production, Engine, Demand
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »