iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO 15R लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo Reno 15 और Vivo X200 FE से हो रही है। iQOO 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE: अभी खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट, जानें

Photo Credit: iQOO/Oppo/Vivo

iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE

ख़ास बातें
  • iQOO 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo Reno 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO 15R लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo Reno 15 और Vivo X200 FE से हो रही है। iQOO 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Oppo Reno 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Vivo X200 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको iQOO 15R, Oppo Reno 15 और Vivo X200 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15R vs Oppo Reno 15 vs Vivo X200 FE

कीमत
iQOO 15R के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999रुपये है। जबकि Vivo X200 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo Reno 15 में 6.59 इंच की फुल HD+  AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल और 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
iQOO 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Vivo X200 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
iQOO 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Oppo Reno 15 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है।  वहीं Vivo X200 FE एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर चलता है।

बैटरी बैकअप
iQOO 15R में 7,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo Reno 15 में 6500mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200 FE में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
iQOO 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा आता है। वहीं Oppo Reno 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है।

फ्रंट कैमरा
iQOO 15R में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Oppo Reno 15 में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo X200 FE के रियर में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
iQOO 15R में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15 में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी शामिल है। जबकि Vivo X200 FE में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 2.5, ब्‍लूटूथ 5.4, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

डाइमेंशन
iQOO 15R की लंबाई 157.61 मिमी, चौड़ाई 74.42 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 202 ग्राम है। वहीं Oppo Reno 15 की लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 74.83 मिमी, मोटाई 7.89 मिमी और वजन 197 ग्राम है। जबकि Vivo X200 FE की लंबाई 150.83 मिमी, चौड़ाई 71.83 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  2. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  3. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  4. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  5. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  6. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  7. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  8. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
  9. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
  10. अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »