• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Motors ने शुरू की 150 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी

Tata Motors ने शुरू की 150 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की 10 शहरों में डिलीवरी शुरू की है। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर हैं

Tata Motors ने शुरू की 150 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी

इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की 10 शहरों में डिलीवरी शुरू की है
  • टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष Ace EV को पेश किया था
  • इसके साथ कंपनी पांच वर्ष का मुफ्त सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट दे रही है
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने अपने मिनी ट्रक 'Ace' को कस्टमर्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की 10 शहरों में डिलीवरी शुरू की है। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर हैं। 

इसकी शुरुआती 25 यूनिट्स की डिलीवरी ई-कॉमर्स और FMCG से जुड़ी कंपनियों और उनके लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स को की गई है। इनमें Amazon, Delhivery, DHL, FedEx, Flipkart, Johnson & Johnson Consumer Health, MoEVing, Safexpress और Trent शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष Ace EV को पेश किया था। इसके लिए शुरुआत में लगभग 39,000 यूनिट्स के ऑर्डर्स Amazon, BigBasket, City Link, DOT, Flipkart, LetsTransport, MoEVing और Yelo EV जैसी कंपनियों ने दिए थे। 

इस बारे में टाटा मोटर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Girish Wagh ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में FMCG, पार्सल और कूरियर कंपनियों की अधिक दिलचस्पी है। टाटा मोटर्स इसके ऑर्डर्स को जल्द पूरा करने में जुटी है। कंपनी को कुछ देशों में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसके प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। हालांकि, कंपनी के पास उत्तराखंड के पंत नगर के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पर्याप्त कैपेसिटी है। कंपनी ने बैटरी स्टैंडर्ड्स को लेकर नए रेगुलेशन का पालन किया है।

कंपनी ने बताया कि यह उसके EVOGEN पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाला पहला प्रोडक्ट है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 154 किलोमीटर की है। इसके साथ कंपनी पांच वर्ष का मुफ्त सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी दे रही है। टाटा मोटर्स ने अपने मिनी ट्रक Ace को कम्बश्चन इंजन के साथ लगभग 17 वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसकी 20 लाख से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की थी। देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »