फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। डिजाइन देखें तो रियर में कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल है।
Photo Credit: ITHome
Doogee Wide Core को कंपनी ने अपने वाइड फोन के तौर पर पेश कर दिया है। फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
हाल ही में वाइड फोन का जैसे ट्रेंड से चल पड़ा है। कई कंपनियों ने अपने वाइड फोन पेश कर दिए हैं। Huawei Pura X View इनमें सबसे अधिक चर्चा में रहा। इसी तरह Huawei OSTA 1 Pro हाल ही में लॉन्च हुआ है। अब एक और कंपनी अपना वाइड फोन ले आई है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Doogee ने अपना वाइड फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने Doogee Wide Core से पर्दा उठाया है। फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 का है। फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Doogee Wide Core Features
Doogee Wide Core को कंपनी ने अपने वाइड फोन के तौर पर पेश (via) कर दिया है। फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। डिजाइन देखें तो रियर में कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल है। फोन के अंदर कंपनी ने Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह 12nm प्रोसेस पर बना है। ऑक्टाकोर चिपसेट में दो फास्ट कोर हैं और 6 पावर एफिशिएंट कोर दिए गए हैं।
Doogee Wide Core में कंपनी ने 6500mAh कैपिसिटी वाली विशाल बैटरी दी है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आता है। इसमें NFC की कनेक्टिविटी आती है। कंपनी इसे कई कंफिग्रेशन में उपलब्ध करवाने वाली है। शुरुआती वेरिएंट 3GB+64GB स्टोरेज के साथ आने वाला है। इसी तरह फोन का टॉप वेरिएंट 6GB+256GB कंफिग्रेशन में आने वाला है।
Doogee Wide Core Price
Doogee Wide Core की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। फोन को शुरुआती तौर पर चीनी मार्केट में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च को लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
सेग्मेंट में लेटेस्ट फोन हाल ही में Huawei OSTA O1 Pro मार्केट में आया है। इसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Huawei का अपना Kirin 9030S चिपसेट लगा है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम दी है, और 1TB तक स्टोरेज दी है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। Huawei OSTA O1 Pro में 7000mAh की बैटरी आती है। फोन 66W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक