Suzuki का इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

e-Access में कुछ मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कलर TFT LCD सुजुकी राइड Connect-E ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है

Suzuki का इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 95 किलोमीटर की रेंज देती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में इनोवेशन और स्टाइल का ब्लेंड है
  • इसमें कंपनी की नेक्स्ट-जेन e-Technology दी गई है
  • इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 95 किलोमीटर की रेंज देती है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Suzuki का इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में इनोवेशन और स्टाइल का ब्लेंड है। इसमें कंपनी की नेक्स्ट-जेन e-Technology दी गई है। इसमें 3 kWh की फिक्स्ड LFP बैटरी दी गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बहुत अधिक गर्मी से लेकर बहुत ठंडी स्थितियों तक में टेस्टिंग की गई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह लगभग 1.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। सुजुकी के e-Access का डिजाइन अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में अलग है। इसके मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव में किसी ल्युब्रिकेशन या एडजस्टमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती। 

e-Access में कुछ मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कलर TFT LCD सुजुकी राइड Connect-E ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसमें तीन पावर मोड - Eco, Ride A और Ride B-plus दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक रिवर्स मोड भी है। सुजुकी के e-Access का डिजाइन इसके ICE वर्जन के समान है। इसमें LED हेडलैम्प और अनूठे डिजाइन के साथ एप्रन दिया गया है जिसमें दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स हैं। इसमें लंबी सिंगल सीट मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स हैं। यह तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शंस - Metallic Mat Black No.2/ Metallic MatBordeaux Red, Pearl Grace White/ Metallic Mat Fibroin Gray और Pearl Jade Green/ Metallic Mat FibroinGray में उपलब्ध होगा। इसका मुकाबला Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, Ola Electric की S1 रेंज और TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 95 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी 4.1 KW की इलेक्ट्रिक मोटर 15 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। e-Access की टॉप-स्पीड 71 kmph की है। इसकी बैटरी को पोर्टेबल चार्जर के इस्तेमाल से छह घंटे 42 मिनटों में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, फास्ट चार्जर से यह दो घंटे 12 मिनटों में चार्ज हो सकता है। जापान की सुजुकी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाने की योजना है। यह जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च कर सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »