• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Qualcomm के चिप से मिलेगी पावर

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Qualcomm के चिप से मिलेगी पावर

क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर मिलती है

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Qualcomm के चिप से मिलेगी पावर

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत से पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम ने टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पहले विदेश में लॉन्च हो सकती है
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्र्क मोटरसाइकिल में क्वालकॉम का Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। 

रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए अलग ब्रांड Flying Flea लॉन्च किया है। अमेरिका के लास वेगस में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में रॉयल एनफील्ड के चीफ ग्रोथ ऑफिसर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, Mario Alvisi ने बताया, "एडवांस्ड EV टेक्नोलॉजी तैयार करने के लिए क्वालकॉम के साथ हमारा टाई-अप एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में एक अनूठा और अलग प्रोडक्ट एक्सपीरिएंस बनेगा।" कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी किया जाएगा। 

क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर मिलती है। Flying Flea C6 को भारत से पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड का मालिकाना हक रखने वाली Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर, Siddhartha Lal ने कहा था कि Flying Flea C6 जैसे महंगे प्रोडक्ट के लिए अमेरिका और यूरोप के मार्केट्स में अधिक डिमांड है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को देश में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। लाल का कहना था, "हमारे लिए निश्चित तौर पर भारत हमेशा महत्वपूर्ण है। हालांकि, अन्य मार्केट्स में शुरुआत में बेहतर डिमांड मिल सकती है।" 

Flying Flea C6 का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इसके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों में आवाजाही में सहायता मिलती थी। रॉयल एनफील्ड की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन एक अलग लुक देता है। इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें केवल 17 इंच के टायर्स हैं। इसमें फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक अच्छी रेंज के साथ मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखना चाहती है। इससे यह मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को कड़ी टक्कर दे सकेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »