• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric करेगी ऑर्डर देने के 2 3 दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी

Ola Electric करेगी ऑर्डर देने के 2-3 दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी

इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑर्डर देने के लिए कस्टमर्स एक्सपीरिएंस सेंटर पर जा सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं

Ola Electric करेगी ऑर्डर देने के 2-3 दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी

कंपनी ने पिछले महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की थी

ख़ास बातें
  • डिलीवरी की अवधि उस शहर पर निर्भर करेगी जिसमें ऑर्डर दिया गया है
  • पिछले महीने कंपनी ने कम प्राइस वाला ई-स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था
  • Ola Electric एक इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric जल्द ही अपने कस्टमर्स को ऑर्डर देने के दो से तीन दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी शुरू करेगी। कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑर्डर देने के लिए कंपनी के एक्सपीरिएंस सेंटर पर जा सकते हैं या इसकी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा टेस्ट राइड के दौरान भी ऑर्डर दिया जा सकता है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया कि अगले सप्ताह से Ola Electric देश भर में कस्टमर्स को ऑर्डर देने के समान दिन या कुछ दिनों के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी। डिलीवरी की अवधि उस शहर पर निर्भर करेगी जिसमें ऑर्डर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन केवल 10 महीनों में करने की उपलब्धि हासिल की थी। इसने पिछले महीने 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की थी। इस वर्ष की शुरुआत से यह लगभग 70,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच चुकी है।  

पिछले महीने Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री की जाएगी। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है।  Ola Electric एक इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका एक नया टीजर जारी किया था। इसमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में संकेत दिए गए हैं।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »