Ola Electric की अगले महीने तक 500 एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की तैयारी

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे

Ola Electric की अगले महीने तक 500 एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की तैयारी

कंपनी अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलने की शुरुआत की थी
  • इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है
  • हाल ही में कंपनी ने S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने मार्च तक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुरुआत में केवल D2C बिजनेस मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करने का फैसला किया था। पिछले वर्ष कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलने की शुरुआत की थी। इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। 

कंपनी ने बताया, "ओला के एक्सपीरिएंस सेंटर्स को शुरुआत से सफलता मिली है। इसस हम कस्टमर्स के निकट पहुंचे हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के साथ ही इनकी सर्विस भी कराई जा सकती है। टियर तीन और चार शहरों में भी इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।" ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके कस्टमर्स में से लगभग 80 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे। कंपनी ने S1 Air के लिए 999 रुपये में बुकिंग लेने की शुरुआत की थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जुलाई में शुरू होगी। 

ओला इलेक्ट्रिक अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। हाल ही में Bloomberg ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर,  G R Arun Kumar के हवाले से बताया था कि कंपनी को अपने टू-व्हीलर्स में इस्तेमाल की जा रही टेक्नोलॉजी से कुछ फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी सिस्टम्स जैसी कई चीजें समान होंगी।" कुमार ने बताया था कि कंपनी लोकल प्लांट्स के जरिए 100 गीगावॉट आवर्स की बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के टारगेट को पूरा करने में जुटी है। 

पिछले वर्ष कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा था कि ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »