Ola Electric के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की अगले सप्ताह शुरू होगी सेल

यह ओला इलेक्ट्रिक का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 जुलाई 2023 23:30 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा
  • इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है

कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है

बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर्स में से एक Ola Electric ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की 28 जुलाई से बिक्री करने की घोषणा की है। इसकी डिलीवरी अगले महीने शुरू की जाएगी। यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि 28 जुलाई से पहले इसे बुक कराने पर 1.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का प्राइस होगा। 

S1 Air को 30 जुलाई के बाद खरीदने वालों के लिए प्राइस 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, " S1 Air के साथ हमारा लक्ष्य देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल की क्रांति को सभी की पहुंच में लाने का है। S1 और S1 Pro की सफलता से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का महत्व बढ़ा है। हमें विश्वास है कि S1 Air जल्द ही स्कूटर इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाएगा।" 

कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर होगी। ओला इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर जल्द लॉन्च होने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया है। कंपनी ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में नहीं बताया गया है। 

इसमें तीन राइडिंग मोड -  Eco, Normal and Sports होंगे। इसकी टॉप स्पीड 85 kmph की होगी। कंपनी ने S1 Air में कुछ फीचर्स को घटाकर इसके प्राइस में कमी की है। हालांकि, यह दिखने में S1 और S1 Pro के समान है। इसे पांच डुअल टोन कलर्स - Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.