• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola S1 Pro जल्द दो नए कलर्स में पेश होगा, नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की भी तैयारी

Ola S1 Pro जल्द दो नए कलर्स में पेश होगा, नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की भी तैयारी

हाल ही में कंपनी ने कस्टमर्स के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 महीने के लोन पर खरीदने की सुविधा शुरू की थी

Ola S1 Pro जल्द दो नए कलर्स में पेश होगा, नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की भी तैयारी

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इन कलर्स का खुलासा नहीं किया है
  • ओला इलेक्ट्रिक की योजना एक नया प्रोडक्ट भी लॉन्च करने की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro को दो नए कलर्स में लॉन्च करने की जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने इन कलर्स का खुलासा नहीं किया है। अगले महीने होने वाले एक इवेंट में कंपनी इसकी जानकारी देगी। कंपनी के S1 Air को चार कलर्स और S1 को 11 कलर्स में बेचा जाता है। 

ओला इलेक्ट्रिक की योजना एक नया प्रोडक्ट भी लॉन्च करने की है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हो सकती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी बनाने की फैक्टरी भी लगाने की तैयारी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी S1 Pro को नियॉन ग्रीन और ब्लू कलर में लॉन्च कर सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने कस्टमर्स के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 महीने के लोन पर खरीदने की सुविधा शुरू की थी। इससे पहले एक अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए इतनी ही अवधि के लोन के ऑफर की घोषणा की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए IDFC फर्स्ट बैंक और L&T फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ टाई-अप किया है। यह लोन 60 महीने के लिए 6.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर दिया जाएगा। इसके लिए कोई शुरुआती पेमेंट नहीं करनी होगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए लोन 36 महीने से 48 महीने की अवधि के लिए दिए जाते हैं। देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के एक्सपीरिएंस सेंटर्स पर 60 महीने का लोन लिया जा सकता है। कंपनी के 700 एक्सपीरिएंस सेंटर्स हैं और यह जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 1,000 करेगी। 

केंद्र सरकार की ओर से FAME II सब्सिडी में कटौती होने से इलेक्ट्र्क टू-व्हीलर्स के प्राइसेज बढ़ गए हैं। इससे इस कैटेगरी में सेल्स पर असर पड़ने की आशंका है। ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने 18 महीनों में दो करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल की बचत की है। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Pro के लॉन्च के साथ शुरुआत की थी। इसने पिछले वर्ष S1 Air को लॉन्च किया था। कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया था कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने एक अरब किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली है। यह उपलब्धि कंपनी के पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के सिर्फ 18 महीनों में हासिल की गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »