• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola की जल्द स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी, अगले वर्ष लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक कार!

Ola की जल्द स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी, अगले वर्ष लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक कार!

कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है

Ola की जल्द स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी, अगले वर्ष लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक कार!

दक्षिण भारत में कंपनी लिथियम-आय़न सेल बनाने की फैक्टरी भी लगा रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी
  • यह इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है
  • देश में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

कंपनी के फाउंडर और चीफ, Bhavish Aggarwal ने Bloomberg को बताया, "मुझे स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के लिए चार से छह वर्ष लगने का अनुमान था। यह अब काफी पहले हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक मेरी शुरुआती योजना से अधिक तेजी से बढ़ी है और मार्केट का रिस्पॉन्स बहुत मजबूत है।" कंपनी को जापान के SoftBank Group जैसे बड़े इनवेस्टर्स से फंडिंग मिली है। सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डेटा के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने शुरुआत के बाद से 2.39 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक की योजना इस वर्ष के अंत तक एक मोटरसाइकिल और अगले वर्ष इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है। अग्रवाल ने बताया कि वह साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने पर भी विचार कर रहे हैं। इस योजना में देरी हुई है क्योंकि देश में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

दक्षिण भारत में ओला इलेक्ट्रिक लिथियम-आय़न सेल बनाने की फैक्टरी भी लगा रही है। इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। अग्रवाल ने बताया कि EV के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग से ओला इलेक्ट्रिक को इलेक्ट्रि कारें बड़ी संख्या में बेचने और मार्जिन बढ़ाने में आसानी होगी। 

इस महीने की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की टेस्टिंग शुरू की थी। कंपनी ने इस महीने S1 Air की टेस्ट राइड और डिलीवरी शुरू करने की पुष्टि की है। इसके लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 165 किलोमीटर और टॉप स्पीड 85 kmph होने की संभावना है। ओला इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें S1 Air की टेस्टिंग की जा रही है। इसमें राइडर्स को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर रेस लगाते देखा जा सकता है। S1 Air का प्राइस 84,999 रुपये से लगभग 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है। इसे पांच डुअल टोन कलर्स - Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver में उपलब्ध कराया जाएगा। 




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  8. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »