• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roaster X, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

Ola Electric लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roaster X, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है

Ola Electric लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roaster X, 74,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया था

ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले वर्ष Roadster X को पेश किया था
  • हाल ही में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को चार गुणा बढ़ाया है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को 5 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले वर्ष Roadster X को पेश किया था। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी। 

Roadster X के लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, जियो-फेंसिंग और टो और थेफ्ट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। 

इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 194 km/h और सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर की है। इसमें 10 इंच की टचस्क्रीन मिलेगी। 

जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया था। जनवरी में कंपनी ने डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 65 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत पर पहुंच गया। ओला इलेक्ट्रिक ने S1 ब्रांड के तहत नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्च किए हैं। इनके प्राइस 79,999 रुपये से 1,69,999 रुपये के बीच हैं। इस मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ा है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से इन शिकायतों की जांच की जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »