Ola Electric की S1 रेंज पर 15,000 रुपये तक के बेनेफिट्स

S1 X+ पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट और क्रेडिट कार्ड EMI से इसे खरीदने पर 5,000 रुपये तक का कैश बैक है

Ola Electric की S1 रेंज पर 15,000 रुपये तक के बेनेफिट्स

यह पेशकश केवल 26 जून तक है

ख़ास बातें
  • इस ऑफर में डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं
  • S1 X+ पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट है
  • हाल ही में कंपनी ने S1 X को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर 15,000 रुपये तक के बेनेफिट्स की पेशकश की है। 'ओला इलेक्ट्रिक रश' कैम्पेन के हिस्से के तौर पर, इस ऑफर में डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। हालांकि, यह पेशकश केवल 26 जून तक है। 

ओला इलेक्ट्रिक के S1 X+ पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट और क्रेडिट कार्ड EMI से इसे खरीदने पर 5,000 रुपये तक का कैश बैक है। इसके अलावा 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। कस्टमर्स को चुनिंदा बैंकों से लोन लेने पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। S1 Air और S1 Pro को खरीदने वाले कस्टमर्स को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड EMI पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 2,999 रुपये का Ola Care+ सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाएगा। S1 Air का प्राइस लगभग 1.05 लाख रुपये और S1 Pro का लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

हाल ही में कंपनी ने S1 X को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना होगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। इसके अलावा S1 X राइड से जुड़े आंकड़े और बैटरी की स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। 

यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज देता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »