Ola Electric के Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिला PLI सर्टिफिकेशन, कंपनी का बढ़ेगा प्रॉफिट

इससे ओला इलेक्ट्रिक को उसकी तय की गई सेल्स की वैल्यू का 13 से 18 प्रतिशत तक इंसेंटिव के तौर पर मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 22:57 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्टिफिकेशन कंपनी के S1 Gen 3 स्कूटर्स के सात मॉडल्स के लिए है
  • हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है

हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को अपने Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कम्प्लायंस सर्टिफिकेशन मिला है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की ओर से कंपनी को यह सर्टिफिकेशन ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए PLI स्कीम के तहत दिया गया है। 

इससे ओला इलेक्ट्रिक को उसकी तय की गई सेल्स की वैल्यू का 13 से 18 प्रतिशत तक इंसेंटिव के तौर पर मिलेगा। यह सर्टिफिकेशन कंपनी के S1 Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सात मॉडल्स के लिए है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में S1 Pro 3 kWh, S1 Pro 4 kWh, S1 Pro+ 4 kWh, S1 X 2 kWh, S1 X 3 kWh, S1 X 4 kWh और S1 X+ 4 kWh शामिल हैं। 

इस बारे में ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने बताया, "हमारे Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए PLI सर्टिफिकेशन मिलना प्रॉफिट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी की बिक्री में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे हमारे कॉस्ट स्ट्रक्चर और मार्जिन में मजबती आएगी।" हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग 999 रुपये में कराई जा सकती है। 

S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इसमें स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। यह पहली बार है कि इस टेक्नोलॉजी का देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किया गया है। इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन, स्मॉल विंडस्क्रीन और विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कार्बन फाइबर से बना फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल है। इसमें कोलिजन वॉर्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन की पहचान और स्पीडिंग एलर्ट जैसे सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। S1 Pro Sport की टॉप स्पीड 152 km/h की है। यह दो सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर km/h की स्पी़ड पर पहुंच सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.