Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में साइलेंट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यामाहा ने इसे 125 cc के इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान बताया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऊंचाई 790 mm और भार लगभग 121 किलोग्राम का है

Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 70.2 Ah का बैटरी पैक है

ख़ास बातें
  • Yamaha Xenter E की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं
  • Xenter E में 70.2 Ah का बैटरी पैक है
विज्ञापन

जापान की टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर Yamaha ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में साइलेंट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। Xenter E की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। यामाहा ने इसे 125 cc के इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान बताया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्लिम और एप्रन डिजाइन के साथ रेक्टैंगुलर हेडलैम्प है। इसमें एल्युमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच का व्हील साइज है। Xenter E में सस्पेंशन के लिए फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्विंगआर्म के साथ शॉक एब्जॉर्बर हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दी गई हैं। 

Xenter E में 3-फेज एक्सिटेशन मोटर है। यह 7.5 kW की पीक पावर और 33.3 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 70.2 Ah का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेसिस पर मोटर को फिक्स किया गया है। Xenter E की बैटरी को लगभग 5.5 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऊंचाई 790 mm और भार लगभग 121 किलोग्राम का है। भारत में जुलाई में यामाहा ने Aerox-E इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसका डिजाइन पेट्रोल से चलने वाले Aerox 155 के समान है। देश में यामाहा का यह दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। Aerox-E में परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 2.82 लाख रुपये का है। 

Aerox-E में 1.5 kWh की डिटैचेबल बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 12.9  hp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यामाहा ने बताया है कि इसकी बैटरी हाई-एनर्जी टाइप सेल्स का इस्तेमाल करती है, जिससे इस स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। Aerox-E की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 117 किलोमीटर की है। इसमें Eco, Standard और Power राइडिंग मोड मिलते हैं। इन राइडिंग मोड का इस्तेमाल ट्रैफिक की स्थितियों के आधार पर किया जा सकता है। इसमें Boost मोड भी है, जो जल्द ओवरटेक करने के लिए पावर को बढ़ाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्विन-LED हेडलैम्प और LED टेल-लैम्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »