इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में TVS Motor का टॉप रैंक बरकरार, Ola Electric को लगा झटका

इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत की है। पिछले महीने Ola Electric इस मार्केट में दूसरे स्थान से गिरकर चौथे पायदान पर चली गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2025 23:31 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत की है
  • ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर Ather Energy ने तीसरा स्थान हासिल किया है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स बढ़ी है

इस मार्केट में सितंबर में कुल 1,04,056 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन हुए हैं

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत की है। हालांकि, बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को सितंबर में झटका लगा है और यह दूसरे स्थान से गिरकर चौथे पायदान पर चली गई है। 

Vahan पोर्ट के डेटा के अनुसार, पिछले महीने TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के 22,481 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए हैं। हालांकि, यह महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 7.41 प्रतिशत की गिरावट है। इस मार्केट में सितंबर में कुल 1,04,056 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। Bajaj Auto ने 19,519 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दूसरा स्थान दोबारा हासिल किया है। इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 18.76 प्रतिशत की है। 

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर Ather Energy ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग कराने वाली Ather Energy ने 18,109 यूनिट्स की बिक्री की है और इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 17.40 प्रतिशत की है। ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में 13,371 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी के लिए महीना-दर-महीना आधार पर यह लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी घटकर 12.85 प्रतिशत रह गई है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इस मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च गया था। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं। Roadster X+ के स्पेशल एडिशन को मिडनाइट ब्लू कलर में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में डुअल-टोन सीट है। हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport भी लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इससे पहले कंपनी को अपने Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कम्प्लायंस सर्टिफिकेशन मिला था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.